रेल प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों पर यात्रियो की सुविधा हेतु स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
आगामी त्यौहारों पर यात्रियो की सुविधा हेतु अजमेर-रांची-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
गाडी संख्या 09619, अजमेर-रांची साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.10.26 से 27.11.26 तक (09 ट्रिप) अजमेर से प्रत्येक शुक्रवार को 23.05 बजे रवाना होकर रविवार को 07.30 बजे रांची पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09620, रांची- अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 04.10.26 से 29.11.26 तक (09 ट्रिप) रांची से प्रत्येक रविवार को 10.50 बजे रवाना होकर सोमवार को 18.35 बजे अजमेर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, सोगरिया, बारां, छबडा गुगोर, रूठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी मुरवाडा, ब्योहारी, सिंगरौली, ओबरा डैम, चोपन, रेणुकूट, गढवा रोड, डालटनगंज, बरवाडीह, लातेहार, टोरी, लोहरदगा व पिस्का स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस गाडी में 02 सैकण्ड एसी, 05 थर्ड एसी, 05 द्वितीय शयनयान, 04 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बें होगें।
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर