अजमेर।
राजस्थान ब्राह्मण महासभा, अजमेर की महिला प्रकोष्ठ द्वारा श्री परशुराम जन्मोत्सव महोत्सव के अंतर्गत एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन गौड़ धर्मशाला में भव्यता के साथ संपन्न हुआ।
महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती आभा भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर नवगठित महिला कार्यकारिणी के सदस्यों को नियुक्ति प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। सांस्कृतिक संध्या में ब्राह्मण समाज की अनेक महिला प्रतिभाओं ने भाग लिया और अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों—नृत्य, गीत, नाटिका एवं काव्य पाठ—से उपस्थितजनों को भाव-विभोर कर दिया।
कार्यक्रम में एकल नृत्य प्रस्तुत करने वाली प्रतिभाओं में ज्योति जोशी, विजेता शुक्ला, अनुष्का ओझा, खुशी शर्मा, राधिका शर्मा, परिणीति गौड़, ऊषा भारद्वाज, मीनाक्षी शुक्ला और प्रीति शर्मा शामिल रहीं। युगल नृत्य देवकी और मोनिका द्वारा प्रस्तुत किया गया। लघु नाटिका का मंचन मधु भारद्वाज और प्रमिला पचौरी द्वारा किया गया, जबकि गीत एवं काव्य पाठ दर्श भारद्वाज, विनीता, हिमांक और खुशी शर्मा ने प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में पंडित सुदामा शर्मा, एच.पी. शुक्ला, देवकीनंदन, लोकेश भिंडा,मुकेश त्रिपाठी, देवेंद्र त्रिपाठी,दीपक शर्मा,वी डी शर्मा,सुशील पारीक, विजय कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिकों और महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का मंच संचालन सोमा शुक्ला ने प्रभावी ढंग से किया।
अध्यक्ष पंडित सुदामा शर्मा ने जानकारी दी कि श्री परशुराम जन्मोत्सव महोत्सव के अंतर्गत कल प्रातः 8 बजे भगवान परशुराम का दुग्धाभिषेक परशुराम सर्कल, रीजनल कॉलेज, अजमेर में विधिवत रूप से संपन्न किया जाएगा।
आभा भारद्वाज
9414280867