उत्तर पश्चिम रेलवे राज्य भारत स्काउटस् एण्ड गाईडस् राज्य मुख्यालय, जयपुर द्वारा दिनांक 17.05.2025 से 23.05.2025 तक पुष्कर घाटी प्रशिक्षण केन्द्र पर राज्य स्तरीय एडवांस कोर्स फोर स्काउट मास्टर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जयपुर, अजमेर, जोधपुर एवं बीकानेर मण्डलों से 24 सदस्य मय स्टॉफ भाग ले रहे हैं। उक्त कोर्स का संचालन श्री धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) के निर्देशन में किया जा रहा है। प्रशिक्षणकर्ता श्री दिनेश पाण्डे, एस.ओ.सी (स्काउट) श्री सुभाष दुगप्पा, सेल ऑगनाईजर, प्रधान कार्यालय, जयपुर, श्री आलोक शर्मा, डिस्ट्रीक सेक्ट्ररी, अजमेर, श्री घनश्याम देव व्यास जिला संगठन आयुक्त (स्काउट), श्री मनोज सोनी, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट), जयपुर, श्री प्रियांशु एवं मोहित सिंगला, क्वाटर मास्टर द्वारा संचालित किया जा रहा है।
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर