आज दिनांक 27 अक्टूबर- बलाई महासभा, अजमेर के तत्वावधान में लोकदेवता बाबा रामदेव जी महाराज के मंदिर, नला पाल बीछला, अजमेर के सभागार में बलाई महासभा का दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया।
यह जानकारी देते हुए बलाई महासभा के अध्यक्ष सुभाषचन्द डोई ने बताया कि कार्यक्रम का प्रारम्भ पधारे हुए अतिथियों द्वारा लोक देवता बाबा रामदेव जी महाराज के मंदिर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम केे मुख्य अतिथि श्रीमती प्रियंका सेठी, सुश्री प्रियंका जे.ई.एन नगर निगम अजमेर व बलाई पंचायत के कोषाध्यक्ष राजकुमार तॅंवर रहे।
स्वागत की कड़ी में श्रीमती प्रियंका सेठी का स्वागत श्रीमती इंदिरा सुनिया, सुश्री प्रियंका जे.ई.एन नगर निगम अजमेर का स्वागत श्रीमती लक्ष्मी डोई व श्रीमती किरण सेठी का स्वागत श्रीमती सुशीला पंवार ने किया।
बलाई महासभा अजमेर के कोषाध्यक्ष सुरेशचंद पंवार की पुत्री कुमारी प्रिया पंवार को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय खेल विज्ञान एवं शारीरिक शिक्षा परिषद द्वारा डॉ बी.आर. अम्बेडकर राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किय जाने पर मुख्य अतिथियों द्वारा शॉल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया किया गया।
मुख्य अतिथि श्रीमती प्रियंका सेठी ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की सराहना करते हुए दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। सुश्री प्रियंका जे.ई.एन नगर निगम अजमेर ने उपस्थित समाज बंधुओ को दीपावली पर शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की सराहना की व कार्यक्रम में आमंत्रित करने पर बलाई महासभा का आभार व्यक्त किया।
बलाई महासभा के महामंत्री लक्ष्मीनारायण तॅंवर,यादराम सूटवाल, रामलाल महायच, किशन निहाल, गुलाबचंद रायपुरिया, रमेशलाल चौहान, चुन्नीलाल लेखरा, गजानन्द सरावता ने दीपावली पर्व पर विस्तार से प्रकाश डाला व समाज की सामाजिक एकता व विकास की उत्तरोत्तर प्रगति पर भी विचार व्यक्त किए।
अध्यक्षीय उद्बोधन में डोई ने सभी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए समाज में निरंतर विभिन्न अवसरों पर सामाजिक और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता जताई। समारोह का संचालन लक्ष्मीनारायण नारनोलिया ने किया। कार्यक्रम में समाज के सम्मानित समाज बंधु व मातृशक्ति आदि उपस्थित रहे।
भवदीय
(राजकुमार तंवर)
कोषाध्यक्ष
बलाई पंचायत, अजमेर
मो. 9460971648