गोपाष्टमी पर्व पर सामूहिक गौ पूजन और सम्मान समारोह

आज दिनांक 30 अक्टूबर – श्री पुष्कर गौ आदि पशुशाला लोहागल में गोपाष्टमी का पर्व गौ पूजन एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर लोहागल स्थित गौ शाला में 700 से ज्यादा गौवंश को लापसी, चारा और गुड़ कुट्टी का भोग लगाया गया।
यह जानकारी देते हुए सचिव संजय अत्तार ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती रहे, अध्यक्षता रणजीतमल लोढ़ा ने की। संयोजक अशोक पंसारी नें बताया कि गौ पूजक त्रिलोक चंद बंसल, दीपक अग्रवाल, अभिनव बालदी, दीपचंद श्रीया, अनिल गोयल बाड़मेरी, लक्ष्मी नारायण हटुका, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, सामाजिक कर्यकर्ता शैलेन्द्र अग्रवाल, भारत विकास परिषद् के संरक्षक सुरेश गोयल, हितेश अग्रवाल, दिनेश प्रणामी, नवनीत प्रणामी, द्वारका अग्रवाल, गिरिराज अग्रवाल और लायंस क्लब अजमेर के अशोक जैन, मनीष शर्मा, मुकुल डाणी, जे के जैन आदि ने गौ माता की पूजा अर्चना की।महिलाओ ने भी गौमाता का पूजन किया जिसमे अदिति अत्तार, विनीता परनामी, अंजू पंसारी, रानू बाड़मेरी व निधि श्रीया आदि थी। अतिथियो व दानदाताओं का गौ शाला कमेटी द्वारा दुपट्टा ओड़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया कार्यक्रम का संयोजन अशोक पंसारी ने किया, गौ शाला कोषाध्यक्ष चतुर्भुज गणेड़ीवाला नें धन्यवाद किया।

अशोक पंसारी
संयोजक
9414003159

error: Content is protected !!