
अजमेर 30 अक्टुबर ( ) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमसिंह शेखावत ने सेवादल के प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल को राजस्थान में अंता विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्री प्रमोद जैन भाया के समर्थन में चुनाव प्रचार एवं प्रबन्धन हेतु समन्वयक नियुक्त किया है तथा विश्वास व्यक्त किया है कि उनके द्वारा नियुक्त समन्वयक पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे और अंता विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस पार्टी बड़े अंतर से जीतेगी l
उल्लेखनीय है कि शैलेंद्र अग्रवाल वर्तमान में कांग्रेस कमेटी अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर भी कार्यरत हैं तथा लगभग 40 वर्षों से कांग्रेस पार्टी में अपनी सेवा दे रहे हैं l शैलेंद्र अग्रवाल पूर्व में कांग्रेस सेवादल अजमेर के जिलाध्यक्ष, सेवादल में प्रदेश संगठन मंत्री, प्रदेश संगठक सहित अनेक पदों पर जिमेदारी निभा चुके हैं तथा दो बार पार्षद भी रह चुके हैं इसके साथ ही अनेक धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं l