24 नवम्बर को प्रधान डाक घर (जीपीओ) में रेलवे पेंशनर्स हेतु डीएलसी शिविर

(रेल पेंशनर्स को डिजिटल जीवन प्रमाण (डीएलसी)जमा कराने और सीखने का  एक और अवसर) 
अजमेर रेल मंडल में पेंशनरों के लिए 1 नवंबर से  नेशनवाइड डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट कैंपेन 4.0 की शुरुआत की गई है, जिसके तहत 4 नवम्बर से मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों और बैंक परिसरों  में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे है । यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा के निर्देशों के अधीन वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री अशोक कुमार मीणा के नेतृत्व में चलाया जा रहा है । इसी कड़ी में 24 नवम्बर को  प्रधान डाकघर (जी.पी.ओ) में समय प्रात: 10:00 बजे से सांय 05:00 बजे तक डी.एल.सी. कैंप का आयोजन किया जायेगा |
रेलवे पेंशनरो के लिए “डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र 4.0” कैंप का आयोजन  नवम्बर माह  में बैंकों में दिए जाने वाले जीवन प्रमाण पत्र को डिजिटल रूप से सत्यापन करने व डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने की प्रक्रिया सिखाने हेतु अजमेर मंडल द्वारा  निर्धारित तिथियों को अलग-अलग उपयुक्त स्थानों पर कैंप लगाया जा रहा है जो रेलवे पेंशनर्स इन शिविरों में दी जा रही सुविधा का लाभ नहीं उठा सकें हैं वे मंडल रेल कार्यालय में कार्यालय समय में आकर कार्मिक विभाग में मुख्य कार्यालय अधीक्षक श्री हेमेन्द्र गौतम व लेखा विभाग में सीनियर एसओ श्री महेशचंद गौड़ से संपर्क कर सकते हैं | डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने की प्रक्रिया सिखने व बनाने के लिए  साथ में आधार कार्ड, खाता सं., पीपीओ प्रति व मोबाइल लाना होता है । डिजिटल साइफ सर्टिफिकेट (डीएलसी) से अब पेंशनर्स को न तो बैंक जाना होगा, न फॉर्म भरना पड़ेगा। ऑन लाइन सिस्टम से कहीं से भी सिर्फ डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकेंगे। इससे पेंशनर को समय की बचत, पारदर्शिता और सुविधा मिल सकेगी ।
*मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर*
error: Content is protected !!