_*ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र प्रस्तुत करने का अवसर*_
अजमेर, 16 दिसंबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा–2024 के तहत विचारित सूची में सम्मिलित भौतिकी एवं अर्थशास्त्र विषय के ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र प्रस्तुत नहीं किए हैं, को इस संबंध में अवसर दिया गया है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
उक्त विषयों के अभ्यर्थी 17 से 19 दिसंबर 2025 की रात्रि 11:59 बजे तक अपना ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
संबंधित अभ्यर्थियों को इस हेतु एसएमएस के माध्यम से भी सूचित किया जा रहा है। निर्धारित अवधि में ऑनलाइन विस्तृत आवेदन प्रस्तुत नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को अपात्र मानते हुए परिणाम प्रक्रिया में विचारित नहीं किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी।