रेलवे द्वारा उर्स मेले के लिए अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान मे रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु बरेली-दौराई (अजमेर)-बरेली अनारक्षित स्पेशल और आजमगढ-अजमेर-आजमगढ उर्स स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
बरेली-दौराई (अजमेर)-बरेली अनारक्षित स्पेशल :- गाडी संख्या 04398, बरेली-दौराई (अजमेर) उर्स स्पेशल रेल सेवा दिनांक 22.12.25 से 28.12.25 तक (07 ट्रिप) बरेली से प्रतिदिन 16.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.55 बजे दौराई पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04397, दौराई (अजमेर)-बरेली उर्स स्पेशल रेल सेवा दिनांक 23.12.25 से 29.12.25 तक (07 ट्रिप) दौराई से प्रतिदिन 12.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 06.45 बजे बरेली पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड, गाजियाबाद, दिल्ली जं., रेवाडी, अलवर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, फुलेरा, किशनगढ व अजमेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस गाडी में 12 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 14 डिब्बें होगें।
आजमगढ-अजमेर-आजमगढ उर्स स्पेशल रेलसेवा :- गाडी संख्या 05105, आजमगढ-अजमेर उर्स स्पेशल रेल सेवा दिनांक 24.12.25, बुधवार को (01 ट्रिप) आजमगढ से 17.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 21.05 बजे अजमेर पहुचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 05106, अजमेर-आजमगढ उर्स स्पेशल रेल सेवा दिनांक 26.12.25, शुक्रवार को (01 ट्रिप) अजमेर से 21.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 23.15 बजे आजमगढ पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में मुहम्मदाबाद, मऊ, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढवल, सीतापुर, शाहजहाँपुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, दिल्ली कैंट, गुडगॉव, रेवाडी, रींगस, फुलेरा व किशनगढ स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 12 थर्ड एसी इकोनामी, 06 द्वितीय शयनयान, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बें होगें।
*मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर*