अजमेर :ग्राम पंचायत सराधना डांग के प्रगतिशील किसान हरकरण परोदा उच्च तकनीकी शिक्षा बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग करने के बाद कृषि कार्यों में कई प्रकार के नवाचार करते रहे है आज आधुनिक युग में जब खेती किसानी भी तकनीकी बदलावों की बाढ़ में भी परंपरागत रूप से बैलों से खेती करने पर जोर दे रहे है तथा सभी किसान भाइयों को छोटी होती हुई जोत में बैलों से कृषि कार्य करने के लिए हमेशा प्रोत्साहित करते रहते हैं। शिक्षित किसान होने के नाते समय समय पर सरकार की ओर किसान के लिए जितनी भी योजनाएं आती है उससे किसानों को लाभान्वित करने की पूरी कोशिश करते रहते है।
आर एन रावत ने बताया कि आज बहुत ही बड़ा खुशी का मौक़ा है जब सरकार की की किसान कल्याणकारी योजना के तहत हरकरण जी पड़ोदा को तीन वर्ष के लिए प्रत्येक वर्ष 30000 की राशि प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की जायेगी।
योजना से लाभान्वित श्री हरकरण जी पड़ोदा के बैलों के साथ फ़ोटो लेकर योजना का सत्यापन करते हुए सराधना कृषि पर्यवेक्षक श्री महीप सिंह चौधरी ने बताया कि डूमाडा और सराधना से हरकरण जी इस योजना से लाभान्वित होने वाले एकमात्र किसान है।