ग्रामीण समस्या समाधान शिविर-2025

सफलता की कहानी –1

शिविर में हुआ पट्टा जारीघर का मिला वैध मालिकाना हक

राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन अजमेर ग्रामीण की ग्राम पंचायत गेगल में हुआ। ग्रामीण सेवा शिविर फॉलोअप कैंप में ग्रामवासी श्री नसरुद्दीन पुत्र सरीफ मोहम्मद उपस्थित हुआ। उसने बताया कि वह पिछले लंबे समय से अपने आवास के पट्टे से वंचित थे। शिविर प्रभारी द्वारा टीम को प्रार्थी श्री नसररूद्दीन के आवास का स्वामित्व प्रोपर्टी पार्सल तैयार करने को कहा गया। तत्पश्चात टीम द्वारा आवश्यक दस्तावेज एकत्रित कर पट्टा पत्रावली तैयार कर कार्यवाही की गई। स्वामित्व योजना अंतर्गत हुए सर्वे के पश्चात मालिकाना हक़ की प्राप्ति होने पर आज कैंप में पट्टा जारी किया गया।

प्रार्थी श्री नसरुदीन ने बताया कि स्वामित्व योजना में पट्टा मिलने से वह अब अपने आवास के विस्तार एवं मरम्मत हेतु बैंक से लोन प्राप्त कर सकेंगें व घर की मरम्मत कार्य भी कर सकेंगे। प्रार्थी ने पट्टा प्राप्त कर राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ग्रामीण समस्या समाधान शिविर 2025 में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और राज्य सरकार, कैम्प प्रभारी, तथा पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

सफलता की कहानी –2

सह-खातेदारों के मध्य शिविर में हुआ आपसी सहमति से बंटवारा

राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन किशनगढ़ की ग्राम पंचायत बरना के अटल सेवा केन्द्र में शुक्रवार 19 दिसम्बर को किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों की समस्याओं के समाधान के लिए काउन्टर लगाए गए। इसी क्रम में राजस्व विभाग के काउन्टर का संचालन नायब तहसीलदार श्री कन्हैयालाल ने किया।

शिविर में प्रार्थीगण श्याम सुन्दर वल्द सुण्डा और कालू वल्द मांगू, कौम-जाट ने सहकृषक खातेदारी की भूमि को परस्पर सहमति से बटवारे के लिए आवेदन किया। इस भूमि के विभाजन के लिए सहायक शिविर प्रभारी श्री कन्हैयालाल द्वारा हल्का पटवारी को निर्देशित किया गया। इसकी पालना में पटवारी द्वारा तत्काल खातेदारों से सहमति प्राप्त कर विभाजन प्रस्ताव तैयार किया गया। इसे सहायक शिविर प्रभारी द्वारा स्वीकार कर सहमति विभाजन का आदेश पारित कर तत्काल राहत प्रदान की गयी। प्रार्थीगणों ने तहसील प्रशासन, शिविर प्रभारी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी का धन्यवाद ज्ञापित किया और आग्रह किया कि ऎसे शिविरों का आयोजन नियमित रूप से किया जाए।

सफलता की कहानी –3

स्वामित्व योजना के तहत मोहम्मद नाथू को मिला अपने घर का वैध मालिकाना हक

राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन पंचायत समिति पीसांगन की ग्राम पंचायत नागेलाव में किया गया। शिविर में ग्राम नागेलाव के निवासी श्री मोहम्मद नाथू पुत्र पीरु शाह, जाति साईं ने अपने मकान के पट्टे के लिए शिविर प्रभारी के समक्ष निवेदन किया। प्रार्थी ने बताया कि अपने मकान का पट्टा प्राप्त करने के लिए ग्राम पंचायत नागेलाव में पूर्व में आवेदन कर रखा था। शिविर प्रभारी ने मौके पर ही टीम को आवश्यक दस्तावेज एकत्रित करने एवं पट्टा पत्रावली तैयार करने के निर्देश दिए। शिविर के दौरान ग्राम पंचायत नागेलाव द्वारा श्री मोहम्मद नाथू पुत्र पीरु शाह साईं को पट्टा स्वामित्व प्रोपटी पार्सल प्रदान किया गया। इसके लिए प्रार्थी ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा तथा स्थानीय प्रशासन एवं ग्राम पंचायत नागेलाव का आभार व्यक्त किया।

सफलता की कहानी –4

वर्षों बाद मिला मकान का पट्टा एवं स्वामित्व योजना का मिला लाभ

राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन शुक्रवार को पंचायत समिति सावर की ग्राम पंचायत मेहरूकलां में हुआ। ग्रामीण समस्या समाधान शिविर में प्रार्थी श्री मांगीलाल पुत्र श्री रामेश्वर रेगर अपने पुश्तैनी मकान के पट्टा प्राप्त करने के लिए शिविर में उपस्थित हुए। उन्होंने शिविर प्रभारी को बताया कि पट्टे के लिए कई दिनों से परेशान थे क्योंकि पुश्तैनी जमीन को लेकर लम्बे समय से विवाद चल रहा था।

इस पर शिविर प्रभारी द्वारा राजस्व टीम के माध्यम से प्रार्थी को स्वामित्व योजना की जानकारी देते हुए पट्टा के लिए आवेदन करवाया। राजस्व टीम ने तुरन्त प्रभाव से सभी आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति करवाते हुए मौके पर शिविर में मकान का पट्टा दिया गया। पट्टा पाकर प्रार्थी श्री मांगीलाल बहुत खुश हुए। श्री मांगीलाल ने राजस्थान सरकार व प्रशासन का आभार व्यक्त किया। पट्टा प्राप्त होने से लम्बे समय से चल रहे विवाद का निपटान हो सका तथा अब वह बैंक के माध्यम से ऋण लेकर छोटा व्यापार भी शुरू करेंगें। जिससे उनकी पारिवारिक आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकेगा।

सफलता की कहानी-5

वृद्धावस्था पेंशन का मिला लाभ

राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन शुक्रवार को भिनाय की ग्राम पंचायत देवलियाकलां के अहिर मोहल्ला में आयोजित हुआ। शिविर में प्रार्थी घिसी तेली ने शिविर प्रभारी के समक्ष उपस्थित होकर अपनी समस्या से अवगत कराया कि वे पिछले काफी समय से अपनी वृद्धावस्था पेंशन का वार्षिक सत्यापन नहीं करवा पा रही है। प्रार्थी घिसी तेली ने बताया कि उसका आईरिस एवं फिंगरप्रिंन्ट स्केन नही हो पा रहा और ना ही मोबाईल पर ओटीपी के द्वारा सत्यापन हो पा रहा है। इसके कारण पेंशन चालू करवाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शिविर प्रभारी ने मौके पर ही विभागीय आईडी से प्रार्थी का सत्यापन करवाकर पेंशन चालू करवायी गई। इस शिविर से लाभान्वित होकर प्रार्थी ने बताया कि पेंशन से उनकी आजीविका और खुद का खर्च निकालने में सहयोग मिलेगा। इसके लिए प्रार्थी ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल एवं शिविर प्रभारी का धन्यवाद व्यक्त किया।

error: Content is protected !!