शहीद सरदार उधम सिंह

महान क्रान्तिकारी मे लिया जाता है आपका ये‌ नाम,
अदम्य-साहस के परिचायक देशहित मे दिया जान।
पिता का नाम तेहाल सिंह, नरेन कौर माता का नाम,
जिनकी वीरता के आगे नतमस्तक है ये हिंदुस्तान।।
शहीद-ए-आज़म सरदार उधमसिंह था जिनका नाम,
२६ दिंसबर १८९९ को जन्मे पंजाब के गांव-सुनाम।
दुर्भाग्यवश पिताजी का बचपन मे हो गया स्वर्गवास,
रेलवे-क्रोसिंग मे वाॅचमैन का जो करते थे ये काम।।
जब जलिया वाले बाग मे अकारण मारे गए थे लोग,
अंग्रेजो के खिलाफ भर गया तभी से उनमे ये क्रोध।
देश के प्रति प्रेम था व विचार-धारा थी जिनकी नेक,
क्रुर-जनरल डायर को मारकर लिया था प्रतिशोध‌‌।।
संकल्प-पूर्ण होने के बाद जो डरे नही एवं भागे नही,
गर्व था इनको अपने आप पर कार्य मैंने किया सही।
गिरफ्तारी एवं सजा के डर से बिल्कुल कतराए नही,
बचपन का नाम शेर सिंह परिवार ने रखा था सही।।
सिर्फ ४० वर्ष की उम्र मे हंसते हुए बलिदान दे दिया,
कई लगाए नारे एवं नाम बदलकर जो देशो मे गया।
उनकी बहादुरी ने जिनको पहले ही अमर बना दिया,
इस बलिदान को बहुत फिल्मो में भी दर्शाया गया।।
सैनिक की क़लम से 
गणपत लाल उदय, अजमेर राजस्थान
error: Content is protected !!