*स्मृति रत्नम और ई स्मारिका का विमोचन*

अजमेर ।  जेएलएन मेडीकल कालेज अजमेर में डायमंड जुबली सेलिब्रेशन 60 वर्ष  पर *डायमंड स्मारिका स्मृति रत्नम* का विमोचन सम्माननीय विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी और चिकित्सा मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह ख़ीमसर और अजमेर दक्षिण विधान सभा विधायक पूर्व मंत्री श्रीमती अनीता भदेल ,लोक सेवा आयोग सदस्य श्री अशोक कलवार , प्राचार्य अनिल सामरिया, मुख्य संपादक डॉ दीपा थदानी, डॉ संजीव महेश्वरी, डॉ अरविन्द खरे, डॉ नीरज गुप्ता, डॉ संजय भार्गव ने विमोचन किया ।
मंचासीन अतिथियों ने  आकर्षक रंगीन पृष्ठ और छपाई , डिजाइन , कलर्ड 60 वर्षों की यात्रा का फोटो सहित विवरण के लिए प्राचार्य डॉ सामरिया , डॉ दीपा थदानी, डायमंड जुबली आयोजन मंडल और संपादक मंडल की भूरी भूरी प्रशंसा की।
   अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ दीपा थदानी ने उपसंपादक डॉ वंदना पोरवाल और डॉ महिमा श्रीवास्तव के साथ साथ सबका आभार जताया ।
error: Content is protected !!