संस्था के भावी कार्यक्रमों के बारे में लिए अनेक निर्णय
अजमेर 30 दिसम्बर ( ) श्री अग्रवाल पंचायत गंज धडा समिति अजमेर की कार्यकारिणी की बैठक संस्था अध्यक्ष कैलाशचंद गोयल की अध्यक्षता में उनके प्लाजा सिनेमा के सामने स्थित प्रतिष्ठान पर आयोजित की गयी l बैठक में संस्था की गतिविधियों पर चर्चा कर अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये l
संस्था अध्यक्ष कैलाशचंद गोयल व सह सचिव प्रवीण अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का शुभारंभ श्री लक्ष्मीकांत भगवान के जयकारे के साथ हुआ उसके बाद सह सचिव प्रवीण अग्रवाल द्वारा गत कार्यकारिणी की बैठक के कार्यवाही विवरण का पठन किया गया जिसकी सभी ने पुष्टि की l कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल द्वारा वर्ष 2024 – 25 का ऑडिटेड लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया जिसका सभी ने अनुमोदन किया l
अध्यक्ष कैलाशचंद गोयल ने संस्था की सामूहिक गोठ, आमसभा व कार्यकारिणी के चुनाव के बारे में चर्चा कर सभी से सुझाव मांगे बैठक में विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से आगामी 25 जनवरी रविवार को संस्था की आमसभा (साधारण सभा की बैठक), संस्था की त्रिवार्षिक कार्यकारिणी के चुनाव व शीतकालीन गोठ पारिवारिक सहभोज कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया l
बैठक में संस्था अध्यक्ष कैलाशचंद गोयल, सह सचिव प्रवीण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, पूर्व सचिव शैलेंद्र अग्रवाल, कैलाशचंद अग्रवाल, अनिल कुमार मित्तल, विनय गुप्ता, हरिकिशन कोठयारी व बालकिशन मित्तल ने अपने विचार व्यक्त किये l
भवदीय
प्रवीण अग्रवाल
सहसचिव
9530254798