गुमटी धारको ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौपा

आज दिनांक 09 जनवरी – नगर निगम नेता प्रतिपक्ष विधायक प्रत्याषी सुश्री डॉ. द्रोपदी कोली के नेतृत्व में अजमेर शहर जिला कियोस्क (गुमटी) एसोसिएषन अजमेर ने  अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा कियोस्क धारकों का रोजगार छीनकर बेरोजगार करने व ए.डी.ए कार्य समिति की मनमानी निर्णय से जनता का रोजगार छीनने बाबत् अम्बेडकर सर्किल से रैली निकालकर जिला कलेक्टर कार्यालय पर माननीय मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन माननीय जिला कलेक्टर को सौपा।
यह जानकारी देते हुए सचिव कान्ति कुमार शर्मा ने बताया अजमेर विकास प्राधिकरण की वर्तमान कार्य समिति की मनमानी एवं हठधर्मिता के कारण अजमेर शहर के कियोस्क-(गुमेटी) धारको की लीज नही बढ़ाई गई और उन गुमंटी धारको के विरुद्ध कार्य समिति अजमेर विकास प्राधिकरण ने विरुद्ध निणर्य-लेकर अजमेर के गुमंटी धारकों व उनके परिवारों की आजिविका छीन ली यह एक मानविय कृत्य है। अगर कार्य समिति अजमेर वासियों के हितों की रक्षा करती तो जोधपुर विकास प्राधिकरण की भाँति-गुमटी धारकों की लीज अवधि को बढ़ाकर सरकार के राजस्व कोष की बढोतरी करती, आय बढ़ाती, परन्तु अजमेर विकास प्राधिकरण ने अजमेर की जनता के हितों को नजर अंदाज किया। अजमेर विकास प्राधिकरण तो बेघर करने की कार्यवाही जनता से करता है, और वर्तमान में कर भी रहा है। वही शहर का नगर-निगम अजमेर शहर में केबिन धारकों/ठेलो/थडियों के मालिकों व अन्य अतिक्रमियों से प्रति माह-1200/- रसीद काटकर व्यवसाय की अनुमति प्रदान कर रहा है।
डॉ. द्रोपदी कोली ने बताया कि अजमेर की नगर निगम व अजमेर विकास प्राधिकरण की इस प्रकार की कार्यवाही से साबित होता है कि यह दोनो विभाग अजमेर की जनता के प्रति जवाब देही नहीं है। यह जनता को रोजगार-मुहैया नहीं करा सकते हैं। यह रोजगार छीनते है। अजमेर विकास प्राधिकरण की कार्य समिति को भंग किया जावें। उसमें जन-प्रतिनिधियों को स्थान दिया जावें। वर्तमान उपायुक्त अनिल कुमार का इस प्रकरण में जनता के विरुद्ध कार्यवाही को मध्यनजर रखते हुए अनिल कुमार व चौहान (सहा-अभि.) का तत्काल अजमेर से तबादला अन्यत्र किया जावे ।
ज्ञापन में यह मांग की गई कि अजमेर की जनता के साथ न्याय संगत कार्यवाही कि जाकर कियोस्क (गुंमटी) धारको का पुनः स्थापित करने (केबिन स्वरूप-व्यवसाय इनको नॉन-वेडिंग जोन में अपना व्यवसाय करने की स्वीकति प्रदान की जावें।
इसी क्रम में यह चेतावनी भी दी गई कि जब तक व्यवसाय की उचित व्यवस्था नहीं करेंगें तब तक अजमेर विकास प्राधिकरण तथा नगर निगम के विरूद्ध यह आदोलन जारी रहेगा तथा इसमें जनता व जनप्रतिनिधियों की भागीदारी भी गुमटी धारक प्राप्त करेंगें।
ज्ञापन देने वालो में डॉ. द्रोपदी कोली नेता प्रतिपक्ष, सचिव कान्ति कुमार शर्मा, अध्यक्ष गंगा सिंह गुर्जर, महामंत्री विनोद नकवाल, पार्षद लक्ष्मी बुन्देल, ब्लॉक अध्यक्ष चन्दन सिंह, दयाषंकर कष्यप, पूरणमल, लक्ष्मण भंडारी, इकबाल हुसैन, विष्णु गौड, कैलाष मेहरा, राजेन्द्र शर्मा, मनोज कुमार सहित काफी संख्या में गुमटी धारका मौजूद रहे।
(द्रोपदी कोली)
विधायक प्रत्याषी एवं
नेता प्रतिपक्ष नगर निगम अजमेर
मो. 9351329069

error: Content is protected !!