पटना : बिहार में ब्यूटी और ग्रूमिंग इंडस्ट्री के लिए यह एक ऐतिहासिक पल है। राज्य को अपना अब तक का सबसे बड़ा लग्ज़री सैलून “हेयरमास्टर्स” मिल गया है, जिसका भव्य उद्घाटन आज किया गया। अंतरराष्ट्रीय मानकों पर तैयार किया गया यह सैलून बिहार के लोगों को प्रीमियम, प्रोफेशनल और आरामदायक ब्यूटी अनुभव देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इसके शुभारंभ के साथ ही राज्य के ब्यूटी और लाइफस्टाइल सेक्टर में एक नई शुरुआत मानी जा रही है।
इस मौके पर दिल्ली से हेयरमास्टर्स के डायरेक्टर डेनिश बत्रा, पूर्वा बत्रा, आनंदीप सिंह और डॉ. लक्ष्मी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं पटना टीम से रॉकी, आशु, दिविशा, श्रवण और निखिल ने सैलून की सेवाओं और विज़न की जानकारी दी। पूरे कार्यक्रम का आयोजन और डिज़ाइन कैम्पेन वुल्फ टीम द्वारा किया गया, जिसने उद्घाटन समारोह को भव्य और आकर्षक रूप दिया।
हेयरमास्टर्स का लेआउट बेहद खुला और विशाल है, जिसमें आधुनिक इंटीरियर और सॉफ्ट लाइटिंग का विशेष ध्यान रखा गया है। सैलून की सजावट इस तरह की गई है कि यहां आने वाले ग्राहकों को घर जैसा सुकून और लक्ज़री स्पेस का अनुभव एक साथ मिले। हर सेक्शन को सोच-समझकर डिज़ाइन किया गया है ताकि ग्राहकों को प्राइवेसी के साथ-साथ आरामदायक माहौल भी मिल सके।
सैलून में हेयर, स्किन, मेकअप और ग्रूमिंग से जुड़ी सभी आधुनिक सेवाएं उपलब्ध हैं। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के हाई-क्वालिटी प्रोडक्ट्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। हर सेवा के लिए अनुभवी और प्रशिक्षित प्रोफेशनल्स की टीम मौजूद है, जो ग्राहकों की जरूरत के अनुसार पर्सनलाइज्ड सर्विस देती है। चाहे हेयर स्टाइलिंग हो, कलरिंग, स्किन ट्रीटमेंट या ग्रूमिंग—हेयरमास्टर्स हर स्तर पर उत्कृष्टता का दावा करता है।
हेयरमास्टर्स का उद्घाटन इस बात का संकेत है कि बिहार में अब प्रोफेशनल और हाई-क्वालिटी ब्यूटी सेवाओं की मांग तेजी से बढ़ रही है। लग्ज़री अनुभव, विश्वसनीय सेवाएं और अंतरराष्ट्रीय सोच के साथ हेयरमास्टर्स बिहार के ब्यूटी और ग्रूमिंग सेक्टर में एक नई पहचान और मानक स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ चुका है।