प्रतापगढ़। ब्लॉक लक्ष्मणपुर अंतर्गत शमशेरगंज बाजार में प्रतापगढ़ से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र सावन साहिल के मुख्य संपादक शील गहलोत के आगमन पर बाजार और क्षेत्रवासियों ने स्थानीय संवाददाता और भारतीय किसान यूनियन के मण्डल अध्यक्ष प्रयागराज मो0 हई के साथ जगह-जगह भव्य स्वागत किया। मो0हई द्वारा सूचना प्राप्त होने पर शिक्षक एवं साहित्यकार आशुतोष गिरि दीपक ने बाजार पहुंचकर शील गहलोत का साल ओढ़ाकर अंगवस्त्रम से सम्मानित करते हुए कलम व डायरी भेंट किया। इस अवसर पर उपस्थित दैनिक भोर वैभव संवाददाता राकेश तिवारी का भी सम्मान किया गया। इसके बाद स्थानीय बाजार वासियों का कारवां बढ़ता गया और एक एक करके सबने अपने अपने भाव प्रकट करते हुए शील जी का सम्मान और स्वागत किये। इसके बाद कारवां को कार्यक्रम के रूप ले संयोजित किया गया। जिसमें वक्ताओं ने शील जी को संघर्ष शील जुझारू और निर्भीक व्यक्तित्व का धनी व्यक्ति बताया। साहित्यकार आचार्य संतोष मिश्र ने अ़गवस्त्रम से विभूषित करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि मीडिया राष्ट्र का चौथा स्तम्भ है और इस क्षेत्र में साधारण परिवार में हमारे पड़ोस मोहनगंज में जन्म लेने वाला शील जी पत्रकारिता के क्षेत्र में राष्ट्र स्तर पर अपना परचम लहरा रहे हैं ये हमारे लिए और अपने जनपद के लिए गर्व और गौरव का विषय है। राजकुमार शुक्ल ने कहा कि हर दबी आवाज़ को बुलंद करने का कार्य मीडिया करता है और जिस तरह सावन साहिल समाचार पत्र के पाठक हर प्रदेश में बढ़ रहे हैं आने वाले समय में सावन साहिल सर्वोच्च महत्व और पाठकों का समाचार पत्र होगा। दैनिक भोर वैभव संवाददाता राकेश तिवारी ने शील जी को सरल मृदुभाषी और विनम्र व्यवहार का धनी व्यक्ति बताया। भारतीय किसान यूनियन मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि सावन साहिल समाचार पत्र का ध्येय निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ हर तथ्य हूबहू प्रकाशित करना है, इसलिए लगातार इस समाचार पत्र के माध्यम से समाचार पत्र की मंशानुसार सकारात्मक कार्यों का गुणगान और नकारात्मक कार्यों की निंदा करने में सम्पादकीय पृष्ठ हमेशा अपनी भूमिका निभाता है। देश के विकास और गौरवगाथा में सावन साहिल समाचार पत्र की सकारात्मक विचारधारा देश को मजबूती प्रदान कर रही है। मैं इस समाचार पत्र में स्थानीय संवाददाता के रूप में अपनी कलम से योगदान करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। डाक्टर सच्चिदानंद त्रिपाठी, मिठाई लाल गौतम, विनय दुबे मेडिकल स्टोर, पप्पू मालाकार, पिंटू यादव, गुफरान खान, पवन कुमार शुक्ला उर्फ गोलू, संतोष मिश्र बीघड़, अतुल कुमार मिश्र, अखिलेश सिंह, समाजसेवी करन सिंह, मो0 कयूम आदि क्षेत्र के तमाम गणमान्यजन ने शील गहलोत की पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि की सराहना करते हुए अपने क्षेत्र का गौरव बताया। संचालक की भूमिका में शिक्षक आशुतोष गिरि दीपक ने कहा कि हम सबके क्षेत्र के हमारे बीच में उपस्थित राष्ट्र स्तर पर अपनी लेखनी और पत्रकारिता से विशिष्ट पहचान बना चुके शील गहलोत हम सबके लिए प्रेरणादायी व्यक्तित्व हैं। इनका सम्मान करते हुए हम अपने आपको सम्मानित महसूस कर रहे हैं। गौरतलब है कि कवि दीपक ने नये साल में शिक्षक, साहित्यकार, पत्रकार व श्रमिक श्रंखला में अब तक 300 गणमान्यजन का सम्मान करते हुए क्षेत्र में एक विशिष्ट उदाहरण स्थापित किया है। कवि दीपक के मन में सबके प्रति विराट सम्मान भाव की चर्चा और सराहना हर क्षेत्र में हो रही है। अपने उद्बोधन में संपादक शील गहलोत जी ने कहा कि आज इतनी ऊंचाई और इतना बड़ा दायित्व आप सबके आशीर्वाद से प्राप्त हुआ है। दैनिक सावन साहिल समाचार पत्र के पाठक और लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, इसमें हमारे प्रयास के साथ साथ आप सबका साथ और सहयोग भी उल्लेखनीय है। आज इस तरह का आप सबके द्वारा भाव भरा स्नेहाशीष प्राप्त करके मैं कृतकृत्य हुआ हूँ, गदगद हुआ हूँ, आप सबका हृदय से आभारी हूँ। जहाँ भी हमारी जरूरत पड़े, मैं आपके साथ देश के हर कोने में आपके साथ अपनी भूमिका खड़ा मिलूँगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्र श्रेष्ठ व्यक्तित्व के धनी लल्लन प्रसाद पाण्डेय ने शील गहलोत के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना प्रदान किया।