हजरत बाबा बादाम शाह उवैसी र ह कलंदर का सालाना उर्स 20 व 21 जनवरी को

अजमेर, 19 जनवरी()। हजरत बाबा बादाम शाह उवैसी र ह कलंदर का सालाना उर्स आस्ताना सोमलपुर शाही अजमेर में 20 व 21 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा।
गुरु मुनेंद्र दत्त मिश्रा ने जानकारी दी कि शीत लहर को देखते हुए हज़रत बाबा बादाम शाह उवैसी रह के सालाना उर्स के कार्यक्रम में बदलाव किया जा रहा है। उन्होंने बताया  कि मंगलवार 20 जनवरी 2026
को सायं 7.00 बजे से मिलाद शरीफ होगी और सायं 8.30 बजे से भोजन प्रसादी का आयोजन रहेगा।
दूसरे दिन बुधवार 21 जनवरी 2026 को सुबह 7.00 बजे से गुसल की रस्म होगी। इस बार उर्स की चादर सुबह 11.00 बजे से पेश की जा सकेगी। दूर—दराज से आए सैंकड़ों अकीदतमंद महिलाओं और पुरुषों के द्वारा जुलूस के रूप में चादर पेश की जाएगी। अकीदतमंद इस दौरान बाबा बादाम शाह की शान में कलाम पेश करते हुए कव्वालों के साथ पूरे शान से आस्ताना सोमलपुर शाही पर पहुंचेंगे।
दोपहर 1.00 बजे से भोजन व महफ़िल होगी। शाम को रंग व सलाम के साथ उर्स का समापन हो जाएगा। व्यवस्थापक एवं उवैसिया रूहानी सत्संग आश्रम के अध्यक्ष गुरुदत्त मिश्रा एवं प्रभु दत्त मिश्रा ने सभी सत्संगियों को उर्स के सभी आयोजनों में शिरकत करने का आग्रह किया है।
error: Content is protected !!