भूमि पूजन, मशाल जुलूस, वाहन रैली जैसे आयोजन भी होंगे।
आज दिनांक 19 जनवरी- हिंदू समाज में समरसता, एकजुटता और जाति प्रथा का भेदभाव मिटाने के उद्देश्य से अजमेर में दिनांक 01फरवरी को पुष्कर मार्ग स्थित लालगढिय़ा समारोह स्थल पर विराट हिंदू सम्मेलन रखा गया है। यह सम्मेलन दोपहर 01.00 बजे शुरू होगा और सायंकाल प्रसादी के साथ संपन्न होगा। इससे पहले सिने वर्ल्ड चौराहे से एक शोभायात्रा निकाली जाएगी जो पंचोली चौराहा होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेगी। सम्मेलन में बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके इसके लिए 19 जनवरी को बीके कौल नगर वीर हनुमान मंदिर में स्थापित गणेश प्रतिमा के समक्ष सम्मेलन के पत्रक रखे गए। यानी पहला न्योता (निमंत्रण) गणेश जी को दिया गया। 100 से भी ज्यादा लोगों ने उपस्थित होकर गणेशजी महाराज से आग्रह किया कि वे सम्मेलन स्थल पर विराजित हो और सम्मेलन की बागडोर संभाले। श्रद्धालुओं ने गणेश जी की आरती के साथ साथ हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। इसके साथ ही राधा विहार, ज्ञान विहार, दयानंद कॉलेज, मोती विहार, कृष्णा विहार, गोकुलधाम, बंजारा बस्ती, ठाकुर कॉलोनी, आरके पुरम, गणपति नगर आदि के प्रतिनिधियों को सम्मेलन के पत्रक और अभिमंत्रित पीले चावल दिए गए। सभी कॉलोनियों में प्रतिनिधि अब घर घर जा कर पत्रक और पीले चावल देंगे ताकि हिन्दू सम्मलेन में अधिक से अधिक लोग भाग ले सके। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए ही 25 जनवरी को सम्मेलन स्थल पर भूमि पूजन के साथ भगवा ध्वज फहराया जाएगा। 28 जनवरी को मशाल जुलूस निकलेगा। इसी प्रकार 31 जनवरी को प्रात: काल दयानंद बस्ती से जुड़ी कॉलोनियों में वाहन रैली निकाली जाएगी। एक फरवरी के सम्मेलन के दौरान मातृशक्ति द्वारा भजनों की प्रस्तुति तथा 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान किया जाएगा। ऐसे संयुक्त परिवार जिनकी चार पीढ़ी आज भी एक ही चूल्हे पर भोजन बना रही है उस परिवार के सदस्यों का भी सम्मान किया जाएगा। राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभाओं का सम्मान भी सम्मेलन में होगा। सम्मेलन में नौसर माता मंदिर के पीठाधीश्वर रामकृष्ण देव महाराज के प्रवचन भी होंगे। 19 जनवरी को गणेश पूजन के समय केजी सोमानी, अगम प्रसाद मित्तल, प्रो.महेंद्र रांका, दीपक चौपड़ा, कैलाशचंद सोनी, विजय राठी, संतोष कांसवा, अरविंद गर्ग, सुनील मित्तल, भगवती प्रसाद शर्मा, संजय लढ्ढा, हरी कृष्ण अग्रवाल, दिनेश टांक, भूपेंद्र सांखला, दिनेश सांखला, राजू भटनागर, सतीश गोयल, उमेश शर्मा, अशोक राय सिंघानी, पवन शर्मा, उमेश चौरसिया, श्याम मोदी, अशोक विजयवर्गीय, मोहन खंडेलवाल, रामगोपाल वर्मा, सुरेश शर्मा, विजय बंसल, सतीश गोयल, हेमराज नाहर, राहुल बाकलीवाल, अशोक जैन, एमपी सिंह, सोमेंद्र सारडीवाल, विनोद वर्मा, अरुण जैन, किशन गोपाल अग्रवाल, कन्हैयालाल जोशी, श्रीमती संजू भटनागर, सूरज जाटव आदि मौजूद रहे।
भवदीय
एस.पी मित्तल