हजरत बाबा बादाम शाह उवैसी र ह कलंदर के सालाना उर्स की चादर आज होगी पेश

अजमेर, 20 जनवरी()। हजरत बाबा बादाम शाह उवैसी र ह कलंदर के सालाना उर्स की चादर बुधवार, 21 जनवरी 26 को आस्ताना सोमलपुर शाही अजमेर में सुबह 11.00 बजे पेश की जाएगी।
गुरु मुनेंद्र दत्त मिश्रा ने जानकारी दी कि शीत लहर को देखते हुए हज़रत बाबा बादाम शाह उवैसी रह के सालाना उर्स के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया  कि मंगलवार 20 जनवरी 2026 से शुरू हुए उर्स में मंगलवार को सायं 7.00 बजे से मिलाद शरीफ हुई और सायं 8.30 बजे से भोजन प्रसादी का आयोजन रहा।
बुधवार 21 जनवरी 2026 को सुबह 7.00 बजे से गुसल की रस्म होगी। इस बार उर्स की चादर सुबह 11.00 बजे से पेश की जाएगी। दूर—दराज से आए सैंकड़ों अकीदतमंद महिलाओं और पुरुषों के द्वारा जुलूस के रूप में चादर पेश करेंगे। अकीदतमंद इस दौरान बाबा बादाम शाह की शान में कलाम पेश करते हुए कव्वालों के साथ पूरे शान से आस्ताना सोमलपुर शाही पर पहुंचेंगे।
दोपहर 1.00 बजे से भोजन व महफ़िल होगी। शाम को रंग व सलाम के साथ उर्स का समापन हो जाएगा। व्यवस्थापक एवं उवैसिया रूहानी सत्संग आश्रम के अध्यक्ष गुरुदत्त मिश्रा एवं प्रभु दत्त मिश्रा ने सभी सत्संगियों को उर्स के सभी आयोजनों में शिरकत करने का आग्रह किया है।
error: Content is protected !!