रामदेवजी के वंशज गादिपति राव भोम सिंह तंवर से गो सेवकों ने किया संवाद

अजमेर। लोक देवता बाबा रामदेव जी महाराज की 19वीं पीढ़ी के वंशज एवं रामदेवरा के गादिपति राव भोम सिंह तंवर के अजमेर आगमन पर गौ सेवकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे आत्मीय भेंट की। इस दौरान गौ सेवकों ने राव भोम सिंह तंवर का भव्य स्वागत कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
भेंट के दौरान दल ने अजमेर में संचालित विभिन्न गौ सेवा प्रकल्पों और कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। पार्षद नरेंद्र तुनवाल ने गादिपति को अवगत कराया कि शहर में बीमार व निराश्रित गौवंश के उपचार और संरक्षण के लिए युवा टीम निरंतर सक्रिय है। राव भोम सिंह तंवर ने गौ सेवा के इन प्रयासों की सराहना करते हुए इसे पुनीत कार्य बताया और निरंतर सेवा भाव से कार्य करने का मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर रमेश गुर्जर,गोपाल कछावा,निखिल,विशाल भाटी,शानू सेन,रवि साहू सहित गणमान्य जन मौजूद रहे।
error: Content is protected !!