अजमेर के सेंट मेरीज कॉन्वेंट सीनियर सेकन्डरी स्कूल में गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत शाला प्राचार्य सिस्टर अनुषा ने झंडारोहण कर राष्ट्रीय गान से की तत्पश्चात स्कूल छात्राओ द्वारा मार्च पास्ट की गई प्राचार्य ने परेड को सलामी दी ।
विद्यालय के प्राइमरी विद्यार्थियों के द्वारा एक मनमोहक सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी गई, साथ ही विद्यालय की छात्राओं ने स्वतंत्रता के नायकों की वेशभूषा धारण कर उनके विचारों से सब को अवगत करवाया।
अंत में सिस्टर रीना ने उदबोधन दिया व कार्यक्रम का समापन सर्वश्रेष्ठ परेड सदन व राष्ट्रीय खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर किया ।