भव्य शोभायात्रा व धर्मसभा का होगा आयोजन।
बाबा रामदेव मंदिर कोटड़ा में हिन्दू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने हेतु सर्व हिन्दू समाज द्वारा सनातन संस्कृति, सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतीक विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है । कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी हेतु आज समिति द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, दो दिवसीय कार्यक्रम की श्रंखला में आज प्रथम दिवस 31 जनवरी को प्रातः 6:30 बजे बाबा रामदेव मंदिर से एक प्रभात फेरी निकाली गई जो क्षेत्र में आजाद नगर, काशी विहार व प्रगति नगर बी ब्लॉक होते हुए पुनः बाबा रामदेव मंदिर संपन्न हुई, कार्यक्रम की श्रंखला में शाम 6 बजे एक विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया, वाहन रैली मे सैकड़ों की संख्या में आमजन ने भाग लिया, वाहन रैली बाबा रामदेव मंदिर में प्रारंभ हो कर आजाद नगर, काशी विहार, प्रगति नगर ए ब्लॉक, प्रगति नगर बी ब्लॉक, प्रगति नगर के ब्लॉक व टेम्पो स्टैंड चौराहे से होते हुए पुनः बाबा रामदेव मंदिर संपन्न हुई ।
कार्यक्रम की श्रंखला में द्वितीय दिवस 1 फरवरी को प्रातः 6: 30 बजे प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा जो बाबा रामदेव मंदिर से प्रारंभ होकर टेम्पो स्टैंड चौराहे, प्रगति नगर ए ब्लॉक, प्रगति नगर के ब्लॉक होते हुए पुनः बाबा रामदेव मंदिर कोटड़ा संपन्न होगी, दोपहर 1 बजे से कलश यात्रा क्षेत्र के तीन मंदिरों से निकाली जाएगी, तीनों कलश यात्राएं मंगलम तिराहे पर एकत्रित होकर भव्य शोभायात्रा में परिवर्तित होगी, शोभायात्रा मंगलम तिराहे से बाबा रामदेव मंदिर पहुंचेगी, बाबा रामदेव मंदिर पर शोभायात्रा हिन्दू सम्मेलन में परिवर्तित होकर धर्मसभा का रूप लेगी, सम्मेलन में हमे धर्म गुरुओं व ओजस्वी वक्ताओं से धर्म लाभ उठाने का अवसर प्राप्त होगा, संतो के आशीर्वाद व सामूहिक भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजन समिति द्वारा इन सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या मे सम्मलित होकर धर्म लाभ उठाने का आग्रह किया गया।
आयोजन समिति,
विराट हिन्दू सम्मेलन, आजाद नगर, अजयमेरु
सम्पर्क सूत्र:9214429399