भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज संसद में प्रस्तुत आम बजट 2026, प्रधानमंत्री के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के विजन को मजबूती देने वाला बजट है। यह बजट विकास, रोजगार, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के बीच संतुलन स्थापित करता है। यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।
आम बजट 2026 में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए व्यावहारिक और आमजन को सीधे राहत देने वाले निर्णय भी किए गए हैं। विशेष रूप से कैंसर और शुगर (डायबिटीज)जैसी गंभीर एवं दीर्घकालिक बीमारियों के उपचार में प्रयुक्त आवश्यक दवाइयों पर कस्टम ड्यूटी में छूट दी गई है। इससे दवाइयों की कीमतों में कमी आएगी। मध्यम वर्ग और गरीब मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा गंभीर बीमारियों के इलाज का आर्थिक बोझ कम होगा।
इस बजट में राजस्थान को विशेष रूप से लाभान्वित किया गया है। राज्य के प्रत्येक जिले में गर्ल्स हॉस्टल के निर्माण की घोषणा महिला शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
यह निर्णय ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों की छात्राओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगा।
कुल मिलाकर, आम बजट 2026 एक विकासोन्मुख, रोजगारपरक, महिला-सशक्तिकरण और स्वास्थ्य संवेदनशील बजट है, जो राजस्थान सहित पूरे देश को प्रगति की नई दिशा देगा।
डॉ अरविन्द शर्मा
प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा राजस्थान
मोबाईल नं. 9829044401