आदर्श नगर शिव मंदिर में खाटू श्याम जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

आदर्श नगर स्थित शिव मंदिर में दिनांक 1 फ़रवरी को खाटू श्याम जी की मूर्ति की भव्य प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुई। इस पावन अवसर पर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से हज़ारों श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर बाबा श्याम के दर्शन किए।
पूरे विधि-विधान एवं वैदिक रीति-रिवाज़ों के साथ सम्पन्न हुए इस धार्मिक आयोजन में शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। वातावरण भक्तिमय हो उठा जब प्रसिद्ध भजन गायक श्री सुनील गोयल जी ने अपने सुमधुर भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए बाबा की प्रसादी का विशाल भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
error: Content is protected !!