*संस्था की स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष में सेवा कार्य निरंतर जारी, बधिर विद्यालय में किया सेवा कार्य*
अजमेर 1 फरवरी ( ) श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की की मासिक बैठक संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में नया ठिकाना रेस्टोरेंट, सर्किट हाउस के पास अजमेर में हर्षोल्लास के साथ आयोजित की गयी l
संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ ईश वंदना के साथ हुआ, इसके पश्चात महासचिव प्रवीण अग्रवाल द्वारा गत मासिक बैठक का कार्यवाही विवरण प्रस्तुत किया गया जिसका सभी ने अनुमोदन किया l इस अवसर पर संस्था के जिन सदस्यों का इस माह जन्म दिन आता है उनमें शैलेंद्र अग्रवाल, डॉ नंदलाल झामरिया, घनश्याम वर्मा, प्रेमप्रकाश, शैलेंद्र कश्यप व सत्यनारायण अग्रवाल का माल्यार्पण कर व शुभकामना कार्ड देकर अभिनंदन किया तथा उनके स्वस्थ जीवन व दीर्घायु की कामना की गयी l
संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला, उन्होंने बताया कि 5 दिसंबर को श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल का 50 वा स्थापना दिवस मनाया गया था इस अवसर पर 5 दिसम्बर 2025 से 5 दिसंबर 2026 को स्वर्ण जयन्ती सेवा वर्ष के रूप में मनाते हुए वर्ष पर्यंत हर माह विभिन्न सेवा कार्य करने का निर्णय लिया गया था दिसम्बर में संस्था सदस्य श्री गोविंद प्रसाद गर्ग के सहयोग से अंध विद्यालय आदर्शनगर में 17000/- रुपये लागत के 100 थाली, कटोरी व ग्लास के सेट भेंट किये गये तथा गौशाला व कबूतर शाला में भी सेवाकार्य किया गया, जनवरी में संस्था संरक्षक श्री हनुमान दयाल बंसल के सहयोग से अंध विद्यालय आदर्श नगर में 18000/- रुपये लागत के 40 गद्दे भेंट किये गये तथा इसी क्रम में इस माह संस्था कार्यकारिणी सदस्य श्री रमेशचंद अग्रवाल की तरफ से 30000/- रुपये का चेक तथा संरक्षक श्री हनुमान दयाल बंसल की तरफ से 15000/- रुपये का चेक से बधिर विद्यालय वैशाली नगर में सेवाकार्य हेतु भेंट किया गया l अग्रवाल ने बताया कि संस्था की और से यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे l
तत्पश्चात संस्था सदस्यों द्वारा भजनों, हास्य व्यंग्य व ज्ञान वर्धक संस्मरणों की प्रस्तुति दी गयी इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्री जगदीश भंसाली ने ओम के उच्चारण, ताली वादन व हास्यासन से किया इनके पश्चात के जे ज्ञानी, हनुमान दयाल बंसल, रमेशचंद अग्रवाल, आर एस अग्रवाल, आर पी शर्मा, बालकिशन खंडेलवाल, देवेंद्र कश्यप, जगदीश भंसाली, प्रेमप्रकाश, घनश्याम वर्मा, रवि कुमार गर्ग, मोहनलाल कुमावत, राधारमण शर्मा, शैलेंद्र अग्रवाल, विष्णु अवतार गोयल, व प्रवीण श्रीवास्तव आदि सदस्यों ने देशभक्ति, धार्मिक व राजस्थानी प्रस्तुतियों से उपस्थित सदस्यों का मन मोह लिया l
कार्यक्रम में संस्था संरक्षक हनुमान दयाल बंसल व जंवरीलाल बंसल, अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, महासचिव प्रवीण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चंद्रनारायण अग्रवाल, सचिव के जे ज्ञानी, कार्यकारिणी सदस्य रमेशचंद अग्रवाल, कमल किशोर गर्ग व देवेंद्र कश्यप, आर एस अग्रवाल, द्वारका प्रसाद माथुर, के के गोस्वामी, डॉ नंद लाल झामरिया, बालकिशन खंडेलवाल, ओमप्रकाश वर्मा, गोविंद प्रसाद गर्ग, अनिल कुमार अग्रवाल, देवेंद्र कुमार गुप्ता, घनश्याम वर्मा, अनिल कुमार गर्ग, जगदीश भंसाली, घनश्याम दास अग्रवाल, गोविंद नारायण कुचिल्या, कमल किशोर गर्ग, हेमेंद्र कुमार गर्ग, प्रेमप्रकाश अग्रवाल, रमेशचंद अग्रवाल, राजेंद्र कुमार गुप्ता, रमेशचंद गोयल, विनोद कुमार अग्रवाल, विष्णु अवतार गोयल, शैलेंद्र कश्यप, राधारमण शर्मा, आर पी शर्मा, त्रिलोक चंद अग्रवाल, कमलेश सिंघल, मोहनलाल कुमावत, सत्यनारायण अग्रवाल, सुधीर कुमार शर्मा, प्रवीण श्रीवास्तव व प्रमोद कुमार मेहता आदि पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे l
कार्यक्रम के अंत में संस्था के पूर्व अध्यक्ष श्री सुरेश अग्रवाल, सदस्य राजेंद्र कुमार ठाडा, संस्था संरक्षक जंवरीलाल बंसल की चाचीजी श्रीमती उर्मिला बंसल व कार्यकारिणी सदस्य कमल किशोर गर्ग की पुत्रवधु श्रीमती मोनिका गर्ग के देवलोक गमन पर 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी l
शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद
अध्यक्ष
9414280962,7891884488