रीजनल काउंसिल में महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू केंद्र सम्मानित

अजमेर। विजयनगर में आयोजित महावीर इंटरनेशनल रीजनल काउंसिल की बैठक में महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू केंद्र को सम्मानित किया गया। केंद्र के चेयरमैन गजेंद्र पंचोली ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सम्मान केंद्र द्वारा शिक्षा एवं छात्र कल्याण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए प्रदान किया गया है।
सम्मान स्वरूप शील्ड प्रदान करने के लिए मंच पर अजयमेरू केंद्र के चेयरमैन गजेंद्र पंचोली, उपनिदेशक (प्रचार-प्रसार) कमल गंगवाल एवं अनिल लोढ़ा को आमंत्रित किया गया। इसी अवसर पर गजेंद्र पंचोली को उनके सक्रिय योगदान के लिए प्रोजेक्ट कन्वीनर की पिन लगाकर भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सीए अनिल जैन, सीनियर अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष एम. के. जैन, अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष (रीजन–3) नरेंद्र कुमार रांका, एडवाइजरी बोर्ड सदस्य पदमचंद जैन, ज़ोन चेयरमैन बाबूलाल जैन, उपनिदेशक (प्रचार-प्रसार) कमल गंगवाल, पद्मावती केंद्र की सचिव निकिता पंचोली, अनिल लोढ़ा, नितिन ओहरी, सुमन गर्ग, रूबी जैन, देवर्ष गंगवाल, पूर्णिमा लोढ़ा, मोनिका लोढ़ा, ज्ञानचंद सिंघवी, तेजमल बुरड़, प्रेम कुमार जैन, प्रभात सेठी, अमनदीप जैन सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
सम्मान प्राप्त होने पर उपस्थित सदस्यों ने अजयमेरू केंद्र की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्य निरंतर जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।
error: Content is protected !!