होलिका दहन के दिन बोर्ड परीक्षा व्यावहारिक नहीं, सीबीएसई से तिथि में संशोधन की मांग

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सीए प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री सीए विकास अग्रवाल एवं अजमेर शहर व्यापार महासंघ के प्रवक्ता कमल गंगवाल ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई द्वारा 2 मार्च को 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा आयोजित किए जाने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
उन्होंने कहा कि 2 मार्च को होलिका दहन तथा 3 मार्च को धुलंडी का पर्व राज्यभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। ऐसे प्रमुख सामाजिक-धार्मिक पर्व के दिन परीक्षा आयोजित करना लाखों छात्रों और अभिभावकों को मानसिक तनाव व असमंजस में डालने वाला निर्णय है।
सीए अग्रवाल व गंगवाल ने सीबीएसई अध्यक्ष एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज से मांग की है कि छात्रहित और सामाजिक संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए परीक्षा तिथि में तत्काल बदलाव किया जाए।
शरद कपूर व प्रहलाद माथुर ने कहा कि होली जैसे राष्ट्रीय पर्व पर परीक्षा लेना व्यावहारिक, संवेदनशील और न्यायसंगत नहीं है।
सीए विकास अग्रवाल,
महामंत्री, पीसीसी (सीए प्रकोष्ठ)
मो: 9829535678
error: Content is protected !!