अजमेर /राजेश पायलट की जयंती के उपलक्ष में अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस अजमेर द्वारा केसरगंज में स्वर्गीय श्री राजेश पायलट की जयंती विभाग के अध्यक्ष सौरभ यादव की अध्यक्षता में मनाई गई ।
सौरभ यादव ने बताया कि इस अवसर पर सभी ने राजेश पायलट जी की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाए और सभी ने नतमस्तक होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।
इस अवसर पर बोलते हुए श्री सौरभ यादव ने कहा की श्री राजेश पायलट कहा करते थे जिस दिन दलित व पिछड़े वर्ग का गरीब व्यक्ति संसद में जहां कानून बनाए जाते हैं वहां जाकर बैठेंगे तब ही सच्चा प्रजातंत्र होगा । आज के शासन में इन लोगों की उपेक्षा की जा रही है जो असहनीय है ।उन्होंने राजेश पायलट द्वारा बताए गए मार्गों पर चलकर जनसाधारण को राहत पहुंचाने की अपील की।
इसके बाद विभिन्न स्थानों पर गायों को चारा डाला गया व कबूतरों को दाना डाला गया । इन सभी आयोजनों में वरिष्ठ कांग्रेसी विभाग के पदाधिकारी डॉक्टर जी.एस. बुंदेला,रमेश गारवाल,सरोज गहलोत,ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश खींची,योगेश जाटोलिया,राजेश घोड़ीवाल,सागर गोड़ियाला आदि सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद थे।
सौरभ यादव
अध्यक्ष
अध्यक्ष