कांग्रेसियों ने बताया राजस्थान बजट को निराशावादी

अजमेर । अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी एवं पीसीसी सदस्य महेंद्र सिंह रलावता अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संपत कोठारी कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष सतीश वर्मा राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजकुमार गर्ग पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता डॉ संजय पुरोहित ने राजस्थान विधानसभा में  वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा पेश राजस्थान सरकार के बजट 2026 27 को निराशावादी बताया है !
कांग्रेसी नेताओं ने राजस्थान बजट 2026 27 प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बजट ने युवा छात्र महिला श्रमिक  किसानों एवं हर वर्ग को निराश किया है ।
कांग्रेसी नेताओ ने तंज कसते हुए कहा कि पर्ची की सरकार विजन 2047 प्रस्तुत कर रही है जबकि विकास की आवश्यकता आज है।
 उन्होने  ने बताया कि राजस्थान  बजट 2024 — 25 एवं राजस्थान बजट 2025 — 26 में राजस्थान सरकार द्वारा अजमेर के विकास के लिए घोषणाए की गई थी   उसमें से 80% घोषणाएं आज तक धरातल पर नहीं उतरी है । राजस्थान बजट 2026 27 में पर्ची की सरकार ने अजमेर को कोई विशेष सौगात नहीं दी है! भारतीय जनता पार्टी की पर्ची की सरकार मात्र जुमलेबाजी कर राजस्थान की जनता को गुमराह कर रही है।
महेंद्र सिंह रलावता
9414497073
error: Content is protected !!