15 फरवरी को “एक शाम भोलेनाथ के नाम संगीत संध्या

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र प्रभु पसंद भवन शास्त्री नगर अजमेर द्वारा 15 फरवरी को सायं 6 बजे “एक शाम भोलेनाथ के नाम” संगीत संध्या एवं 12 ज्योतिर्लिंगों की दिव्य झांकी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में शिवभक्तों के लिए आध्यात्मिक वातावरण के साथ भजन, गीत और मनोहारी झांकियों के दर्शन कराए जाएंगे।
कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायिका ज्योति खोरवाल ग्रुप अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को शिवभक्ति में सराबोर करेंगी। उनके द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले शिव भजन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होंगे,साथ निखिल भाई  के उनका साथ देंगे।गोविंद हरजानी का शिव तांडव नृत्य भी होगा ।
सेवा केंद्र की संचालिका बी के आशा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष आयोजन में 12 ज्योतिर्लिंगों की आकर्षक झांकी सजाई जाएगी, जिससे श्रद्धालु एक ही स्थान पर सभी ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने सभी नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ होगा तथा राजयोग के माध्यम से शिव शक्ति का अनुभव भी कराया जाएगा। वातावरण को भक्तिमय बनाने के लिए विशेष सजावट एवं आध्यात्मिक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
सभी शिवभक्तों से अनुरोध है कि समय पर उपस्थित होकर इस आध्यात्मिक संध्या का लाभ उठाएं।
बी के रमेश।
error: Content is protected !!