आज 14 फरवरी के दिन शुभदा स्पेषल वर्ल्ड में वेलेनटाइन विदेषी संस्कृति की विपरित हिन्दू संस्कृति में विषेष बच्चों द्वारा एक नई शुरूआत के अर्न्तगत आज 5वां विषेष मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया। विषेष बच्चों के माता-पिता नए नए चुनौतियों का सामना करते है और एक ही चिन्ता से घिरे रहते है कि ‘‘हमारे बाद इनका क्या होगा’’। विषेष बच्चों के माता-पिता के ऐसे कठिन चुनौतीपूर्ण और तनाव भरी जिन्दगी के बीच आज जिसमें शुभदा स्पेषल वर्ल्ड के बच्चों ने 51 माता-पिता की पूजा कर उनका आषिर्वाद लिया। खास अवसर पर अभिभावकों की आंँखे भर आई। इस कार्यक्रम में देवेन्द्र सिहं जी, राज गुर्जर, सुरेष गुर्जर, लायंस क्लब वेस्ट के अध्यक्ष अनिल असनानी, कनाड़िया स्कूल की विषेष अध्यापक सुनीता सारण कार्यक्रम में आयें तथा इनके आलावा ममता बोथरा, इसके साथ ही शहर के प्रमुख समाज सेवी सोमरत्न आर्य एवं सुर्यप्रकाष कटारिया, समाज सेवी हर्षुल भाटिया व आष भाटिया, इन्द्रजीत चुडावत व अन्य गणमान्य लोग भी इस खास कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी अपूर्व सेन, के साथ संस्था के सदस्यों ने मिलकर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की इसके बाद विषेष बच्चों द्वारा अपने-अपने माता-पिता की पूजा की गई जिसमें बच्चों ने अपने विषेष षिक्षकों के सहयोग से अपने माता-पिता को तिलक लगाया, माला पहनाई, मिठाई खिलाकर उनकी परिक्रमा कर अर्षिवाद लिया गया। इसके बाद शुभदा संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अपूर्व सेन और संस्था के सदस्यों ने मिलकर अमरापुरा वृद्वाआश्रम से आये मुकेष चौधरी व बुजुर्गगण तथा जय अम्बे सेवा समिति वृद्वाआश्रम व पार्ष्वनाथ वृद्वाआश्रम के माननीय सदस्यों व बुजुर्गो का विधी विधान से पूजन किया जिसमें सभी को तिलक लगाकर माला पहनाकर मिठाई खिलाकर उनका अषिर्वाद लिया गया इस कार्यक्रम को देखकर इनमें अलग ही उत्साह और चमक दिखाई दी। शुभदा संस्था की आर.एन.डी. अधिकारी रेषम भागचन्दानी ने शुभदा संस्था का परिचय दिया। शुभदा संस्था के विषेष बच्चों ने अपने इस विषेष कार्यक्रम मे अपने माता-पिता के लिये ‘‘ये तो सच है कि भगवान है’’ गाने पर डांस प्रस्तुत कर उपस्थित सभी अथितिगण एवं अपने माता-पिता का मनमोह लिया। पूर्व पार्षद नौरत गुर्जर, ने शुभदा संस्था के विषेष बच्चों के स्वस्थ होने की कामना करते हुऐ संस्था के सस्दयो को इनके सेवा कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। तथा पूर्व पार्षद हेमन्त जोधा ने विषेष बच्चों के प्रति की जा रही सेवा के लिऐ प्रोत्साहन किया। उपस्थित सभी को इन विषेष बच्चों के लिए कार्यरत होने के लिए प्रेरित किया। ‘षुभदा’ संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अपूर्व सेन ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। शुभदा परिवार के रेखा, ज्योति, मंनषा, विनिता, सपना, सतोंष, पिंटू, पिंकी, सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग दिया।