दिनांक 13 से 15 फरवरी 2026 को कायमपुरा कुचील आंगनवाड़ी में गीता सागर फाउंडेशन चाचियावास के सहयोग से पोषण व खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोजादीन (भूतपूर्व सरपंच), सुरैया बानो (IDPG अध्यक्ष) एवं समाजसेवी कीमत अली खान उपस्थित रहे।
फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांग एवं कमजोर वर्गों के लिए न्यूट्रीशन पैकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान लगभग 16 लाभार्थियों को पौष्टिक खाद्यान्न, प्रोटीन सप्लीमेंट एवं आवश्यक विटामिन युक्त पैकेट प्रदान किए गए।
मुख्य अतिथि रोजादीन (पूर्व सरपंच) ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों के हित में इस प्रकार का सराहनीय कार्य अन्य संस्थानों द्वारा कम ही देखने को मिलता है। उन्होंने संस्था के प्रयासों से प्रभावित होकर रू 500 का सहयोग राशि (डोनेशन) भी प्रदान किया।
राकेश कुमार कौशिक ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य समाज के दिव्यांग एवं कमजोर वर्गों तक आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल न केवल लोगों को स्वास्थ्य लाभ देती है, बल्कि उनके जीवन में आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा देती है।
लाभार्थियों ने संस्था के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की सहायता उन्हें नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
कार्यक्रम का समापन देवाराम (सीबीआर कार्यकर्ता) द्वारा किया गया। इस आयोजन में पूजा कंवरिया का विशेष सहयोग रहा।
राकेश कुमार कौशिक
निदेशक
9829140992