जयपुर में कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ का उग्र प्रदर्शन

अजमेर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे शहर अध्यक्ष निमेश चौहान

जयपुर दिनांक 17 फरवरी 2026 – प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ द्वारा आज जयपुर में विधानसभा का घेराव किया गया। इस प्रदेश-स्तरीय आंदोलन में हज़ारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमिन पठान ने की, जिसमें गोविंद सिंह डोटासरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

घेराव के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की खेल-विरोधी नीतियों के खिलाफ ज़ोरदार नारेबाज़ी की और खिलाड़ियों को रोजगार, सुविधाएँ एवं सम्मानजनक अवसर देने की माँग रखी। प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। हालांकि कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण था, लेकिन लोकतांत्रिक आवाज़ को दबाने के प्रयास किए गए।

इस मौके पर विधायक अमीन कागजी, अर्चना शर्मा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
अजमेर से अजमेर कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष निमेश चौहान अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जयपुर पहुँचे और प्रदर्शन में सक्रिय भूमिका निभाई।

निमेश चौहान ने कहा कि “प्रदेश में खिलाड़ी आज अपने भविष्य को लेकर असमंजस में हैं। सरकार की नीतियाँ खेल और खिलाड़ियों के हित में नहीं हैं। कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ खिलाड़ियों के अधिकारों, रोजगार और सम्मान के लिए संघर्ष करता रहेगा।”

अजमेर से कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से हेमंत चौहान अध्यक्ष, राज महावर उपाध्यक्ष, भवरलाल मेहरा, महेश कुमार सचिव, आरिफ खान, विनोद महावर, बंटी मेसी, सुरेश चौहान, पवन महावर व इमरान खान आदि उपस्थित रहे।

भवदीय
(निमेश चौहान) अध्यक्ष 
अजमेर कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ
मो. 9983677777

error: Content is protected !!