वर्द्धमान की छात्राओं ने पुष्कर स्थित लीला श्याम एक्सपोर्ट हाउस का किया औद्योगिक भ्रमण

फैक्ट्री में कपड़ो की स्टिचिंग से लेकर बिक्री तक की सम्पूर्ण प्रक्रिया को समझा

श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी जी महाविद्यालय के फैशन डिजाइनिंग एंड मेकअप आर्टिस्ट विभाग की छात्राओं ने पुष्कर स्थित लीला श्याम एक्सपोर्ट हाउस का विशेष शैक्षणिक भ्रमण किया।

इस भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को फैशन उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली से जोड़ना तथा उनके व्यावसायिक दृष्टिकोण को सशक्त बनाना था।

भ्रमण के दौरान छात्राओं ने वस्त्र निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया को नजदीक से देखा और समझा। उन्होंने कपड़े के चयन, ट्रेंड एवं गुणवत्ता के आधार पर फैब्रिक चुनने, डिजाइन के अनुसार कटिंग, पैटर्न डेवलपमेंट, सिलाई, फिनिशिंग तथा निर्यात स्तर की पैकिंग तक के विभिन्न चरणों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।

छात्राओ को उद्योग जगत के डिज़ाइनरों, व्यापारियों और गुणवता नियंत्रको के साथ बातचीत कर शंकाओ का समाधान करने का अवसर प्राप्त हुआ ।

इस भ्रमण के दौरान छात्राओं ने उत्साह से उद्योग से जुड़े प्रश्न पूछकर अपने ज्ञान को और समृद्ध किया।

समिति मंत्री डॉ नरेंद्र पारख ने कहा कि औद्योगिक दौरे छात्राओ के लिए कक्षा में सीखने और वास्तविक कार्य स्थितियों के बीच के अंतर को कम करने में मदद करते हैं ।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आर.सी. लोढ़ा ने बताया कि ऐसे औद्योगिक भ्रमण छात्राओं को न केवल तकनीकी दक्षता प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और करियर के प्रति स्पष्ट दृष्टि भी देते हैं।

शैक्षणिक गतिविधि के पश्चात छात्राओं ने विश्व प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर एवं सावित्री माता मंदिर में दर्शन कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया तथा क्षेत्र के धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व को समझा।

इस भ्रमण के दौरान नोडल ऑफिसर छवि गरवाल, व्याख्याता गिरीश बैरवा, रितु प्रजापति, प्रियंका मंगरोला, नीलम खत्री उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!