अजमेर 22 फरवरी ( ) अग्रवाल समाज अजमेर का होली स्नेह मिलन, फाग महोत्सव व वरिष्ठजन सम्मान समारोह विजय लक्ष्मी पार्क, जे एल एन हॉस्पिटल के पास, अजमेर में प्रसिद्ध समाजसेवी श्री दीपचंद श्रीया के मुख्य आतिथ्य तथा श्री कृष्ण कुमार गुप्ता व श्री आर एस अग्रवाल के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया l
अग्रवाल समाज अजमेर के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सांय मुख्य अतिथि श्री दीपचंद श्रीया व विशिष्ट अतिथि श्री कृष्ण कुमार गुप्ता, श्री आर एस अग्रवाल तथा संस्था पदाधिकारियों द्वारा श्री अग्रसेन भगवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया इस अवसर पर कार्य क्रम के मुख्य अतिथि श्री दीपचन्द श्रीया, श्री कृष्ण कुमार गुप्ता व श्री आर एस अग्रवाल तथा इनके परिजनों का माल्यार्पण कर तथा शॉल औढाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया गया l इसके पश्चात मशहूर कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण, काली माता, बालाजी व शंकर भगवान की सजीव झाँकियों की प्रस्तुति देकर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तथा सभी आगंतुकों के चंदन का तिलक लगाकर व फूलों की होली खेली गयी उपस्थित समाज बंधुओं व मातृ शक्ति ने होली फाग गीतों व भजनों पर झूमकर कार्यक्रम का आनंद लिया l
संस्था की प्रचार प्रसार समिति के संयोजक शैलेंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर संस्था के 75 वर्ष व उससे अधिक आयु के सदस्यों श्रीमती चौसर देवी, श्रीमती इंद्रा गोयल, श्रीमती चंद्रकांता गर्ग, श्रीमती शांति देवी, श्रीमती लोचना देवी गोयल, श्रीमती कौशल्या देवी मित्तल, कन्हैया लाल गुप्ता, हंसराज अग्रवाल, शिव नारायण गर्ग व सत्य नारायण मंगल का माल्यार्पण कर तथा शॉल औढाकर व श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया गया l
इस अवसर पर अजमेर की विभिन्न अग्रवाल संस्थाओं के अध्यक्ष व सचिव को भी आमन्त्रित किया गया था जिनमें का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया l
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अग्रवाल समाज अजमेर के मुख्य संरक्षक अशोक पंसारी व हनुमान दयाल बंसल, संरक्षक गिरधर गोपाल गोयल, जंवरीलाल बंसल, विनय गुप्ता, श्रीमती स्नेहलता मंगल, श्रीमती छाया गर्ग, अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल, संगठन सचिव राजेंद्र अग्रवाल, महिला शाखा अध्यक्ष श्रीमती संतोष बंसल, महासचिव श्रीमती सुषमा अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, एडवोकेट गणेशी लाल अग्रवाल, नरेंद्र मंगल, प्रदीप बंसल, अनिल कुमार मित्तल, श्रीमती बीना गुप्ता, अगम प्रसाद मित्तल, विनोद अग्रवाल, श्रीमती शशि अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, सुबोध कुमार गर्ग, राकेश टकसाली, प्रकाश गोयल, शशि गुप्ता, निर्मला अग्रवाल, श्रीमती संतोष मित्तल सहित अनेक पदाधिकारी, समाजबंधु, युवा व बच्चे मौजूद थे जिन्होंने कार्य क्रम का भरपूर आनंद लिया l कार्यक्रम का समापन स्नेह भोज के साथ हुआ l
प्रवीण अग्रवाल
अध्यक्ष
9530254798