अजमेर रेल मंडल प्रशासन द्वारा संरक्षा सदैव ही सर्वोच्च्य प्राथमिकता रही है। विगत समय में रेलवे पर संरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाये गए हैं। रेल संचालन सुरक्षित हो और अवसंरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अजमेर मंडल द्वारा 52.70 किलोमीटर के ट्रैक नवीनीकरण (रिन्यूअल) का कार्य पूरा किया गया है। ट्रैक रिन्यूअल से कई प्रकार के फायदे होते है | पुराने और घिसे हुए रेल ट्रैक को बदलने से ट्रेन संचालन की सुरक्षा सुनिश्चित होती है और पटरी टूटने जैसी घटनाओं का जोखिम कम हो जाता है। नए ट्रैक के बिछाने के बाद ट्रेनों की गति सीमा को बढ़ाने में मदद मिलती है, जिससे यात्रा समय में कमी आती है। ट्रैक रिन्यूअल के लिए आधुनिक मशीनों जैसे पीक्यूआरएस (प्लास्सर क्विक रेलेयिंग सिस्टम) का उपयोग किया जाता है, जो कम समय में अधिक सटीक कार्य सुनिश्चित करती हैं। ट्रैक रिन्यूअल के बाद ट्रेनों के परिचालन में स्मूथनेस आती है, जिससे यात्रियों को झटके कम महसूस होते हैं और यात्रा आरामदायक होती है।
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर