रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी एवं आपूर्ति बाधित होने पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

अजमेर ।  केंद्र की मोदी सरकार द्वारा रसोई गैस के दाम बढ़ाने और सामाजिक कार्यक्रमों हेतु कॉमर्शियल सिलेण्डर उपलब्ध कराने में विफल रहने के विरोध में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी एवं देहात कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेसियों शहर अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल एवं देहात अध्यक्ष विधायक डॉ विकास चौधरी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया ।
इस अवसर पर पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने कहा कि ईजरायल, अमेरिका और ईरान के मध्य हो रहे युद्ध के समय देश के हितों को संरक्षित करने में भाजपा की केन्द्र सरकार गलत विदेश नीति के कारण विफल रही है, जिस कारण देश में ईंधन का संकट व्याप्त हो गया है।
धरना प्रदर्शन में पूर्व मंत्री राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा आमजन पर मंहगाई का बोझ डालते हुये घरेलू रसोई गैस के दाम बढ़ाकर गैस सिलेण्डर की कीमतों में 60 रूपये प्रति सिलेण्डर की बढ़ोत्तरी की गई है। लगातार शादी-विवाह एवं समारोह आयोजित हो रहे हैं, किन्तु ऐसे समय में केन्द्र सरकार द्वारा इन समारोहों के आयोजन हेतु आवश्यक कॉमर्शियल गैस सिलेण्डर की आपूर्ति को भी बाधित कर दिया गया है, जिससे आमजन को अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है और सामाजिक कार्य सम्पन्न करने में केन्द्र सरकार का यह निर्णय घातक है।
धरना प्रदर्शन में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता ने कहा कि इसके अतिरिक्त खाड़ी देशों में असंख्य भारतीय नागरिक फंसे हुये जिनकी वापसी के लिये भी कोई ठोस प्रयास केन्द्र सरकार द्वारा नहीं किये जा रहे हैं।
इस अवसर पर अजमेर डेयरी के सदर रामचंद्र चौधरी ने कहा कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केन्द्र सरकार द्वारा व्यवस्था बनाये रखने में विफल रहने और देशवासियों पर मंहगाई का बोझ डालने के विरोध में पूरे प्रदेश में केन्द्र सरकार की अकर्मण्यता का सड़क से संसद तक विरोध करने का निर्णय लिया है।
धरना प्रदर्शन में महिला कांग्रेस द्वारा जिला कलेक्टरी के बाहर चूल्हे पर रोटी एवं सब्जी बनाकर पकाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व शहर अध्यक्ष महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी महेश चौहान शिवकुमार बंसल गजेंद्र सिंह रलावता रश्मि हिंगोरानी शैलेंद्र राजकुमार गर्ग वैभव जैन आरिफ हुसैन महेश चौहान राजेंद्र वर्मा महेंद्र जोधा हरी सिंह गुर्जर आजाद लखन योगेश जाटोलिया मुकेश सिंह राठौर भरत सिंह राना शंकर गुर्जर अहमद हुसैन  शक्ति सिंह रलावता  सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे !
महेन्द्र सिह रलावता
9414497073
error: Content is protected !!