जतोई दरबार में रक्तदान शिविर आयोजित,सिन्धी युवा संगठन ने किया आयोजन

अजमेर। सिन्धी युवा संगठन, अजमेर द्वारा चेटीचंड महोत्सव के पूर्व जतोई दरबार में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ जतोई दरबार के सेवादार फतनदास ने किया।
संस्थापक अध्यक्ष कुमार लालवानी ने बताया कि चेटीचंड के अवसर पर समाज बंधुओं द्वारा 77 युनिट रक्तदान किया और लगभग समाज के दो सो अधिक बन्दुओ ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया । रक्तदान करने वाले को सिंधी युवा संगठन द्वारा रक्तदान प्रमाण पत्र व मोमेंटो सम्मान स्वरूप भेट किया व सभी रक्तदाताओं को अल्पहार व ज्यूस पिलाया गया।
संगठन के अध्यक्ष गौरव मीरवानी ने बताया कि प्रतिवर्ष युवा संगठन द्वारा रक्तदान शिविर आराध्य झूलेलाल के जन्म दिवस चेटीचंड व नवसंवत्सर के अवसर पर आयोजित किया जाता है, समाज बंधु इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेते है।
संगठन के महासचिव राजा सोनी ने  सभी रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए कहां कि रक्तदान देने से आदमी की दिनचर्या में कोई फर्क नहीं पड़ता है। यदि व्यक्ति स्वस्थ है तो रक्तदान करना चाहिए। क्योंकि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। देश दुनिया के वैज्ञानिक और डाक्टरों ने लगभग सभी बीमारियों की दवाइयों की खोज कर ली है परंतु रक्त का कोई विकल्प नहीं निकला है मानव का दान दिया हुवा रक्त ही मानव के आम आएगा जेएलएन के डाक्टरो तो टिम ने कहा,एक स्वस्थ व्यक्ति तीन महीने में एक बार रक्त दान कर सकता है ।
इस रक्तदान शिविर में जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय की पूरी युनिट के साथ संगठन के संरक्षक रमेश मोटवानी, तुलसी दास सोनी, हरीश बच्चानी, श्वेता शर्मा, जय बच्चानी, भगवान सबलानी, रमेश खटवानी, हीरालाल सतवानी, श्याम पारवानी, राजेश गेहानी, विशाल शर्मा, राहुल ठारवानी, कबीर केवलानी,निखिल फुलवानी, भरत आलवानी,भरत सोमानी,होतचंद हरवानी,  सोम्य खानचंदानी,जगदीश बच्चानी, तरुण लालवानी, रमेश टिलवानी, जितेन्द्र रंगवानी, दीपक निहलानी सहित कार्यक्रर्ता उपस्थित रहकर सेवा कार्य को रक्त दान कर सफल बनाया और अपनी सेवाएँ दी ।
error: Content is protected !!