अजमेर: महावीर इंटरनेशनल पद्मावती केंद्र द्वारा सामाजिक सरोकार के अंतर्गत केसरगंज आंगनवाड़ी, अजमेर में महिलाओं के बीच 200 सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया।
महावीर इंटरनेशनल पद्मावती केंद्र की चेयरपर्सन सुश्री निक्की जैन एवं सचिव निकिता पंचोली ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल एपेक्स द्वारा महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा सके।
इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल पद्मावती केंद्र की चेयरपर्सन निक्की जैन, सचिव निकिता पंचोली के साथ संगीता जैन एवं मोनिका भी उपस्थित रहीं और कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।