राजस्थान दिवस पर पर्यटकों को गुलाब का फूल देकर किया स्वागत

राजस्थान की आन बान शान से कराया अवगत
अजमेर । महावीर सेवा परिषद द्वारा राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते हुए आमजन को राजस्थान के गौरवशाली इतिहास, यहां की लोक कलाएं, समृद्ध संस्कृति से रुबरु कराने के क्रम में नया बाजार स्थित अजमेर के किले के अंदर पर्यटकों को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया । परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र गांधी व महासचिव कमल गंगवाल ने बताया कि दूरदराज एवं दूसरे राज्यों से संग्रहालय एवं अजमेर के किले को देखने आए पर्यटकों को राजस्थान के लोगों की वीरता, दृढ़ इच्छा शक्ति , बलिदान को याद कराया गया । सभी पर्यटकों को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया ।  इस अवसर पर संग्रहालय अधीक्षक अक्षत जैन ने पर्यटकों को राजस्थान के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताया ।  परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र गांधी, महासचिव कमल गंगवाल, उपाध्यक्ष विजय पांड्या, कोषाध्यक्ष संजय जैन, दीपक पटवा सहित अन्य मौजूद थे । संग्रहालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी पंकज कुमार ने आभार व्यक्त किया ।
error: Content is protected !!