श्री पंचायत गोधों का धड़ा में नववर्ष के अवसर पर वार्षिकोत्सव,स्नेह मिलन आज 19 मार्च को

श्री पंचायत गोधों का धड़ा का वार्षिक स्नेह मिलन दिनाक 19-03-2026 वार गुरूवार नव संवत्सर तदनुसार चैत्र शुक्ला प्रतिपदा विक्रम सं. 2083 को आयोजित किया जा रहा है प्रवक्ता विजय पांडया के अनुसार प्रति वर्ष होने वाले  इस कार्यक्रम में  सभी  धड़े के सदस्य परिवार सहित भाग लेकर  स्नेह मिलन व धार्मिक  कार्यक्रम मनाएंगे ।
 पंचायत गोधा धड़ा के अध्यक्ष प्रमोद सोगानी के अनुसार 19 मार्च को प्रातः 6:45 बजे महाभिषेक,7:15 बजे विश्व कल्याण की मंगल कामना हेतु वृहद शांतिधारा,प्रातः 7:20 बजे ध्वजारोहण  किया जायेगा।इसके बाद प्रातः7.30 बजे महा मंगलमयी कर्मक्षय कारीणी नित्य नियम पूजा एवं रिद्धि सिद्धि प्रदायक भक्तामर महामण्डल विधान  यह विधान कार्यक्रम श्री दिगम्बर जैन संगीत मण्डल के अध्यक्ष सुशील दोसी के तत्वाधान में मधुर स्वरों मैं संगीत की मधुर ध्वनि के साथ आयोजित होगा समस्त कार्यक्रम के संयोजक सुनील पांडया है ।
मंत्री मनोज शाह ने बताया कि प्रातः10-45 बजे वि‌धानोपरान्त पूजनार्थी हेतु भोजन का आयोजन । सायं 4.30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्नेह मिलन व 5 व 5 से अधिक उपवास करने वाले त्यागी व्रतियों का सम्मान कार्यक्रम होगा । इसके बाद वात्सल्य  भोज  आयोजित होगा। रात्रि 7.15 बजे 108 दीपकों से आदिनाथ प्रभु की महा आरती की जायेगी। समस्त सदस्यों से निवेदन है कि सपरिवार आकर धर्म प्रभावना का एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम मे अवश्य भाग ले।
प्रमोद सोगानी
अध्यक्ष
प्रवक्ता
विजय पांड्या
9783933641
error: Content is protected !!