अजमेर/ अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष सौरभ यादव ने हाल ही में सरवाड़ थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुरा में हुए बैरवा समाज के परिवार के साथ बर्बरता पूर्ण मारपीट के खिलाफ विभाग के सैकड़ो पदाधिकारीओ के साथ अजमेर कलेक्टर व अजमेर एस.पी. के नाम ज्ञापन देते हुए कहा कि ग्राम गणेशपुरा में दलित समाज के परिवार के साथ जिस प्रकार से अमानवीय तरीके से मारपीट कर गरीब परिवार के लोगों के हाथ पैर तोड़ दिए गए हैं यह घटना निंदनीय है। उन्होंने कहा की पूर्व में परिवार की एक बिटिया के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था।उस बलात्कार के खिलाफ पीड़ित परिवार ने आरोपीयो के खिलाफ़ नामजद पास्को धारा में मुकदमा दर्ज करवा रखा है।दो दिन पूर्व पीड़िता के न्यायालय में बयान होने थे, जिसको पलटवाने के लिए आरोपियों ने पीड़िता की मां पिता एवं चाचा पर सुनियोजित तरीके से जानलेवा हमला किया।हमले में परिवार के तीनों ही लोग गंभीर रूप से घायल है एवं भीलवाड़ा के एक निजी अस्पताल में उपचार करवा रहे हैं।
ज्ञापन में विभाग ने मांग की कि पीडित परिवार को सुरक्षा मुहैया करवायी जाये,क्योंकि आरोपीगणों द्वारा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने यह भी मांग की कि सरकार द्वारा पीड़ित पक्ष को अनुसूचित जाति/ जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 एवं पीड़ित प्रतिकर अधिनियम के अंतर्गत देय आर्थिक सहायता राशि का भुगतान शीघ्र किया जावे।
आरोपीगण द्वारा पूर्व में भी पीड़ित पक्ष को डराने धमकाने और प्रताडित करने संबंधी घटना किए जाने पर पीड़ित पक्ष द्वारा स्थानीय पुलिस को कई बार शिकायत किया जाना ज्ञात हुआ है और पीडिता के परिवार के द्वारा आरोपीगण के खिलाफ पूर्व मे दो FIR SCIST व BNS की धारा 74 मे दर्ज करवा रखी है।जिसमे अभी तक कोई कार्रवाई नही है हुई है। उन्हें सुनने में आया है कि उक्त घटना मे सम्बन्धित थाने का कांस्टेबल प्रमोद मुलजिमानो से मिला हुआ
है। जिसके कारण आरोपीगण ने उक्त घटना को अंजाम दिया है ।कांस्टेबल प्रमोद की लिखित मे थाने मे दिनांक 21 / 12 / 2025 को शिकायत दे रखी है। कांस्टेबल प्रमोद द्वारा पीड़िता के भाई को दिनांक 16.03.2026 को घटनास्थल पर ही थप्पड़ मारने की घटना कारित की है, लेकिन आज तक कोई कार्यवाई नहीं हुईं है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा की उक्त मांगों पर अगर सुनवाई नहीं होती है,तो आने वाले समय में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेेगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर पीड़ितों को राहत दिलाने की मांग की है।
ज्ञापन में अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र नागवाल,ब्लॉक अध्यक्ष वेद प्रकाश हाडा, एडवोकेट रमेश एडवोकेट मनोज कोटिया, योगेश जाटोलिया राजू जेलिया,सरोज गहलोत, एडवोकेट पुष्कर बैरवा,एडवोकेट के सी जोनवाल,एडवोकेट नीरज मेहरा आदि विभाग के समस्त पदाधिकारी शामिल थे।
सौरभ यादव
अध्यक्ष:-अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग।
9214544444