अभिनय प्रस्तुति एवं पुरस्कार वितरण 31 को

नाट्यवृंद द्वारा 41वे स्थापना दिवस पर आयोजित “अभिनय के रंग” प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कलाकारों द्वारा अभिनय की प्रत्यक्ष प्रस्तुति और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 31 मार्च 2026 मंगलवार को शाम 4 बजे अजयमेरु प्रेस क्लब सभागार, वैशाली नगर पेट्रोल पंप के पीछे पर किया जाएगा। पुरस्कार वितरण 5 बजे होगा।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपनिदेशक जनसंपर्क श्री भानु प्रताप गुर्जर, क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान में शिक्षा विभाग के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध नाट्य विशेषज्ञ प्रोफेसर आयुष्मान गोस्वामी तथा वरिष्ठ पत्रकार एवं अजयमेरु प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ रमेश अग्रवाल जी का सानिध्य रहेगा।
आप भी सादर आमंत्रित हैं। कृपया अवश्य पधारें। यथेष्ट समझें तो कृपया फोटोग्राफर/मीडियाकर्मी/संवाददाता को यथासमय भेजकर सहयोग कीजिएगा।
सादर निवेदन,
उमेश कुमार चौरसिया, संयोजक
डॉ पूनम पांडे, समन्वयक
error: Content is protected !!