श्री दिगंबर जैन महासमिति ,महिला एवं युवा महिला संभाग ,अजमेर एवं पंचशील टी* (*तीर्थंकर*) ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में दिगंबर जैन मंदिर पंचशील में घर-घर मंगलाचार* कार्यक्रम के अंतर्गत एक शाम प्रभु महावीर के नाम आयोजन किया गया*, *जिसमें भजन गायक अंकित पाटनी ,कपिल पाटनी ,सुप्रिया पाटनी, सिंपल पाटनी,प्रीति काला, संतोष कासलीवाल
राजकुमार पाटोदी सुनीता शाह,श्रीमती इंद्रा जैन*, *ने भगवान महावीर पर सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी* ,*जिसमें मुख्य रूप से वर्तमान को वर्तमान की आवश्यकता है, वीर जन्मे महावीर जन्मे, बाजे कुंडलपुर में बधाई वाला प्रमुख भजनों की प्रस्तुति दी* ।
*कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित कर श्रीमती मधु अनिल भैंसा ने शुभारंभ किया* ।
*कार्यक्रम में श्रीमती शिखा पाटनी ने माता त्रिशला एवं श्रीमती कल्पना बाकलीवाल ने राजा सिद्धार्थ की भूमिका अदा की एवं एक सुंदर नाटिका का मंचन किया गया* ।
*इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन महासमिति अजमेर के श्री अतुल पाटनी, श्रेयांश पाटनी एवं महासमिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मधु पाटनी एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही* ।
*पंचशील महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती नवल छाबड़ा एवं पंचशील इकाई की मंत्री श्रीमती श्वेता छाबड़ा ने श्रीमती मधु पाटनी,श्रीमती मंजू अजमेरा,श्रीमती सुषमा पाटनी एवं शांता जी का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया* ।
इस मांगलिक अवसर पर पंचशील दिगंबर जैन समाज के श्री मनीष गदिया,श्री नीरज बड़जात्या, बॉबी गोधा, अंकित पाटनी, लोकेश पाटनी राजेश कासलीवाल, योगेश बाकलीवाल जयकुमार गंगवाल कपिल पाटनी अशोक बड़जात्या संजय पाटनी पंकज चांदीवाल,सुनील पांड्या,धीरेन्द्र बाकलीवाल निर्मल पाटनी एवं अनेक धर्मावलंबी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन श्रीमान राजेंद्र पाटोदी ने किया* ।अंत मे पंचशील तीर्थंकर ग्रुप द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया
विजय पांड्या