पूर्व छावनी परिषद उपाध्यक्ष योगेश सोनी बने मेडिकल रिलीफ सोसायटी सदस्य

नसीराबाद । क्षेत्रीय विधायक रामस्वरूप लांबा ने राजकीय सामान्य चिकित्सालय में मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी में अपने प्रतिनिधि के रूप में पूर्व छावनी परिषद उपाध्यक्ष योगेश सोनी को  मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी सदस्य के पद पर मनोनीत किया।
सोनी ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन के सहयोग से अस्पताल में मरीजो को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयास करेंगे।
मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी सदस्य बनने पर भाजपा के संदीप यादव महेंद्रपथरिया, एडवोकेट ललित नारायण शर्मा, एडवोकेट नितिन शर्मा, काली बाबानी, एडवोकेट राजेश लखन, पूर्व पार्षद सरोज बिस्सा, पूर्व पार्षद महेंद्र डाबी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सोनी को बधाई देते हुए क्षेत्रीय विधायक लांबा का आभार जताया।
error: Content is protected !!