सिंधी लेडीज क्लब अजमेर की मन्नत पूरी हुई

अजमेर, गुरुवार, 02.03.2026
सिन्धी लेडिज क्लब की सदस्यों ने अपने सालाना जलसे ‘‘सिंधु संगम ए ससी पुन्नू’’ की धमाकेदार सफलता की मन्नत साई बाबा मंदिर, अजमेर में 108 नारियल चढ़ा कर पूरी की।

सालाना जलसे के शो की प्रेक्टिस की शुरुवात करने से पहले..अपने शो की कामयाबी के लिए 11.02.2026 को साई बाबा मंदिर में धागा बांधा था।  अध्यक्ष दिशा प्रकाश किशनानी ने बताया कि हमारा शो हर बार की तरह हाउस फुल रहा। दर्शकों ने शो को बहुत सराहा।

घरेलू महिलाओं द्वारा किए गए नृत्य, डांस  और नाट्यमंचन देख कर लोग आश्चर्य चकित रह गए।
साई बाबा की कृपा दृष्टि सदा बनी रहे, इसी  कामना से आज क्लब की सदस्यों ने मिल कर पूजा की। क्लब के अधिकतर सदस्य इस में उपस्थित रही। सभी ने दिल से साईबाबा का आभार व्यक्त किया।

दिशा प्रकाश किशनानी
अध्यक्ष
सिन्धी लेडिज क्लब, अजमेर
मो.9460177707

error: Content is protected !!