हर महीने 14GB डेटा और अनलिमिटेड HD कॉलिंग भी मिलेगी
• 2G रिचार्ज का खर्च जोड़ें तो 4G पर आने का अतिरिक्त खर्च करीब ₹299
मुंबई, 30 सितंबर, 2026: जियो ने अपने 10वें एनिवर्सरी ऑफर में जियोभारत 4G फोन ₹1,499 में देने के साथ 6 महीने का रिचार्ज फ्री कर दिया है। इस दौरान ग्राहकों को हर महीने 14GB डेटा और अनलिमिटेड एचडी वॉयस कॉलिंग मिलेगी। यानी फोन खरीदने के साथ ही अगले छह महीने के रिचार्ज की चिंता खत्म। अब अलग से रिचार्ज पर पैसा खर्च नहीं करना होगा।
कंपनी ने इस ऑफर को खास तौर पर अभी भी 2G फीचर फोन इस्तेमाल कर रहे ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया है। जियो के मुताबिक ऐसे ग्राहक आम तौर पर करीब ₹199 महीना रिचार्ज पर खर्च करते हैं। छह महीने में यह रकम करीब ₹1,200 बैठती है। ऐसे में ₹1,499 में फोन और छह महीने का रिचार्ज दोनों मिलने से 2G से 4G पर शिफ्ट होने का अतिरिक्त खर्च दरअसल मात्र ₹299 रह जाता है। हालांकि ग्राहक को फोन खरीदते वक्त पूरे ₹1,499 की कीमत चुकानी होगी।
2G से 4G पर आने के साथ ग्राहक को अल्ट्रा फास्ट इंटरनेट तो मिलेगा ही, साथ ही जियोभारत में जियोटीवी के 500 से ज्यादा टीवी चैनल, जियोहॉटस्टार पर क्रिकेट, फिल्में और मनोरंजन, म्यूजिक और जियोपे के जरिए यूपीआई (UPI) पेमेंट जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।
फोन में 2.4 इंच डिस्प्ले और 2000mAh बैटरी दी गई है। यह ऑफर जियोभारत के चुनिंदा A1, B1, B2 और B3 मॉडल पर लागू है।