रोटरी क्लब अजमेर संयोगिता ने शुभदा में वितरित किए डेजर्ट कूलर

रोटरी क्लब अजमेर संयोगिता ने आज विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस के अवसर पर एक समाज सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें शहर के शुभदा जो एक सामाजिक सेवा संगठन है और ऑटिज़्म, सेरेब्रल पाल्सी और मेंटली चैलेंज्ड बच्चों पर ध्यान केंद्रित करता है के लिए डेजर्ट कूलर भेंट किए।

रोटरी क्लब अजमेर संयोगिता के सदस्यों ने स्कूल का दौरा किया और बच्चों के साथ समय बिताया और उन से बातचीत की। शुभदा संस्था के आर- एन- डी- हेड रेशम भागचंदानी ने संस्था की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष डॉ भारती प्रकाश ने कहा कि “इस पहल का उद्देश्य बच्चों को गर्मी से राहत प्रदान करना और उन्हें पढ़ाई के लिए एक आरामदायक वातावरण प्रदान करना है। यह नेक कार्य क्लब के सामाजिक सेवा के लक्ष्यों को दर्शाता है।

रोटरी क्लब की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर निशा शेखावत ने बच्चों को आशीर्वचन दिए और बताया कि “रोटरी क्लब का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्गों की मदद करना है, और शिक्षा को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि हम इस पहल के माध्यम से बच्चों की मदद कर सके।

कोषाध्यक्ष स्तुति अग्रवाल ने कहा कि “विशेष बच्चे हमारे समाज का एक अहम हिस्सा हैं और हमें खुशी है कि हम इस पहल से इन बच्चों के चेहरे और जीवन में मुस्कुराहट ला सकेंगे।

शुभदा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अपूर्व सेन ने रोटरी क्लब संयोगिता अजमेर को इस पहल के लिए धन्यवाद दिया और कहा यह डेजर्ट कूलर हमारे छात्रों के लिए एक बड़ा उपहार है। इससे उन्हें गर्मी से राहत मिलेगी और वे अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। विशेष बच्चों के लिए गर्मी से राहत के लिए सहायक उपकरण रहेगा।

इस विशेष सेवा कार्य के लिए शुभदा के विशेष बच्चों द्वारा तिलक लगाकर वह विशेष भेंट देखकर रोटरी क्लब के सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब अजमेर संयोगिता के सदस्य रश्मि शर्मा] यशिका रांका] नम्रता ब्रहवार] संगीता ब्रहवार] सुमन परिहार एवं अंशिका टेला तथा शुभदा संस्था के सुप्रभा] रेखा] ज्योति] विनीता] सपना] आनंद] संतोष सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और सहयोग प्रदान किया।

error: Content is protected !!