सम्राट पृथ्वीराज चौहान रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता 11 मई से

अजमेर, 01 मई, सम्राट पृथ्वीराज चौहान जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 11 से 13 मई तक चंद्रवरदाई नगर स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान खेल स्टेडियम में किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं होगा।
समारोह समिति के खेल संयोजक विनीत लोहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ 11 मई को शाम 4.30 बजे होगा। स्कूली एवं क्लब स्तर के विभिन्न आयु वर्ग के मुकाबला आयोजित किए जाएंगे।
प्रतियोगिता की आयोजन सचिव जिला रोलर स्केटिंग संगठन के महासचिव किशोर मारोठिया के अनुसार इसमें भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को अपना प्रविष्टि फॉर्म 8 मई तक इंडिया मोटर चौराहा स्थित स्वामी कंपलेक्स के तृतीय तल पर जमा करने होंगे।
आयु वर्ग 8 वर्ष से कम से आयु वर्ग अण्डर 14 वर्ष के क्वाड् बालक-बालिका भाग लेगे। दिनांक 12 मई को इनलाइन कैटेगिरी मे आयु वर्ग 8 वर्ष से कम से आयु वर्ग अण्डर 14 वर्ष के इनलाइन बालक-बालिका भाग लेगे। उक्त दोनो दिनांक को सभी आयु वर्ग के स्केर्ट्स की दो राउण्ड रेस का आयोजन होगा।  प्रतियोगिता किशोर कुमार मारोठिया, दिनेश गहलोत, संदीप गहलोत अजमेर स्केटींग कोच के मार्ग दर्शन मे आयोजित होगी। मारोठिया ने बताया की दिनांक 11 मई व 12 मई को सभी आयु व क्टैगिरी की रेस के सेमीफाइनल तक की रेस करवाई जाएगी। प्रत्येक सेमीफाइनल रेस से प्रथम दो स्थान प्राप्त करने वाले स्केर्ट्स की फाइनल रेस दिनांक 13 मई को आयोजित की जाएगी। फाइनल रेस तीन राउण्ड की होगी। प्रतियोगिता के विजेताओं को 17 मई को पृथ्वीराज स्मारक पर आयोजित मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक विद्यालय व क्लब पंजीकरण के लिए आयोजन समिति से मोबाईल नम्बर 9024703750 पर संपर्क कर सकते है।
विनीत लोहिया
9549860966

error: Content is protected !!